जयपुर। सिविल सर्विस डे -2025, 21 अप्रैल के अवसर पर रविवार (20 अप्रैल) को जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी एवं सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमे सिविल सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस कप में भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्रात: 6:30 बजे से जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट, रस्साकसी और शतरंज तथा प्रात: 9 बजे से एसएमएस स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, और लॉन टेनिस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। गौरतलब है की नेशनल सिविल सर्विस डे हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।
राजस्थान सिविल सर्विस डे – 2025, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Leave a comment
Leave a comment