By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 2 दिन में 2903 बदमाश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 2 दिन में 2903 बदमाश गिरफ्तार
Jaipur

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 2 दिन में 2903 बदमाश गिरफ्तार

RMT network
Last updated: July 30, 2025 7:41 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

”एरिया डोमिनेशन’ अभियान सफल, गैंगस्टरों और हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा
जयपुर।
राजस्थान पुलिस ने प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं और आपराधिक गैंग्स के खिलाफ एक विशाल और सुनियोजित अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव शर्मा के निर्देशन में 26 और 27 जुलाई को चलाए गए इस दो दिवसीय “एरिया डोमिनेशन” अभियान में कुल 2903 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ – पुलिस का ध्येय वाक्य हुआ साकार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय” के अनुरूप इस राज्य स्तरीय अभियान को शुरू करने से पहले सभी जिलों और रेंजों द्वारा गहनता से तैयारी की गई थी। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रेंज महानिरीक्षक, जयपुर और जोधपुर कमिश्नर स्वयं नियंत्रण कक्षों में मौजूद रहे, जबकि पुलिस अधीक्षकों और डीसीपी ने फील्ड में रहकर समन्वय स्थापित किया।
एडीजीपी एनएम ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य उन गैंग्स को निशाना बनाना था जो आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन करते हैं या फायरिंग की घटनाओं में शामिल होते हैं। इसके अलावा, जघन्य अपराधों में वांछित अपराधी, स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी, इनामी बदमाश और सामान्य प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की भी बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की गईं।
बदमाशों के 15,521 ठिकानों पर दबिश
अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश भर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में राजस्थान पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कुल 3104 टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में बदमाशों के 15,521 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें विभिन्न अपराधों में संलिप्त 2,903 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
417 कुख्यात अपराधियों सहित 2903 गिरफ्तार
इस अभियान के दौरान कुल 13164 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। अभियान में 417 कुख्यात अपराधियों को जघन्य अपराधों जैसे आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, लूट, डकैती आदि में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1688 स्थायी वारंटी/उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ की गई। इसके साथ ही 39 इनामी बदमाशों सहित सामान्य प्रकरणों में वांछित 759 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
जयपुर रेंज ने मारी बाजी -916 गिरफ्तार
जयपुर रेंज ने सर्वाधिक 4056 स्थानों पर दबिश देकर 79 गंभीर अपराधियों, 579 वारंटियों एवं 20 इनामी और 238 सामान्य अपराधियों की गिरफ्तारी कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया। दूसरे नम्बर पर उदयपुर रेंज ने 85 गंभीर अपराधियों, 339 वारंटियों, 139 सामान्य आरोपियों सहित कुल 554 बदमाशों को पकड़ा। इसी क्रम में तीसरे स्थान पर अजमेर पुलिस रही जिन्होंने जघन्य अपराधों में वांछित 48 आरोपियों, 329 वारंटी, 2 इनामी और सामान्य प्रकरणों में वांछित 122 कुल 501 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार भरतपुर रेंज ने 82 गंभीर अपराधियों, 39 वारंटियों, 6 इनामी और 57 सामान्य आरोपियों की गिरफ्तारी की। बीकानेर रेंज ने 62 गंभीर अपराधियों, 56 वारंटियों, 01 इनामी और 13 सामान्य आरोपियों, जोधपुर रेंज ने 61 गंभीर अपराधियों, 282 वारंटियों, 04 इनामी और 97 सामान्य आरोपियों और कोटा रेंज ने 59 वारंटियों, 5 इनामी और 87 सामान्य अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की। इस विशेष मुहिम में जोधपुर आयुक्तालय ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। जोधपुर आयुक्तालय द्वारा 24 वारंटियों एवं सामान्य प्रकरणों में वांछित 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मृत्यु के बाद भी जीवनदान अंगदान की जागरूकता के लिये राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
Next Article राजस्थान पुलिस ने निकाली ‘ग्राम रक्षक’ स्वयंसेवकों की भर्ती

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332178
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे कीमती तोहफा- जोराराम
प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में और सुदृढ़ होगी सोनोग्राफी सुविधा
राज्यपाल से लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की
जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का अंबार: प्रशासन की लापरवाही से धूमिल होती शहर की छवि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य विशिष्ट जनों ने राज्यपाल के जन्म दिन पर दी बधाई
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account