By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री ने कृषि विपणन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री ने कृषि विपणन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
Jaipur

मुख्यमंत्री ने कृषि विपणन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

RMT network
Last updated: September 9, 2025 5:09 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान मसालों के उत्पादन और व्यापार का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही मसालों की समृद्ध परंपरा के लिए विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि राज्य में मसाला कॉनक्लेव का आयोजन हमारे मसाला उद्योग को नई दिशा व गति प्रदान करेगा। शर्मा ने कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब हर वर्ष मसाला कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इस संबंध में समिति का गठन भी किया जाएगा, जिससे राज्य के मसाला उत्पादकों एवं व्यापारियों को नई संभावनाओं और नए अवसरों का सृजन करने के लिए एक वैश्विक मंच मिल सके।
शर्मा सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव-2025 में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में मसाला प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाएं है। राजस्थान जीरा उत्पादन में देश में पहले, मैथी एवं सौंफ उत्पादन में दूसरे और धनिया एवं अजवाइन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल से मसाला उद्योग को मिली मजबूती–
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फोर लोकल की अवधारणा मसाला उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण से किसानों की आय दोगुनी करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। राजस्थान में भी इस योजना के तहत आठ इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन इन्क्यूबेंशन सेंटर में कृषि उपज की जांच, छंटाई, ग्रेडिंग, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और ओडीओपी उपज के लिए प्रसंस्करण सुविधा मिल सकेगी, जिससे वे अपने प्रसंस्कृत उत्पादों को उचित मूल्य पर बाजार में बेच पाएंगे।
अगले साल होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए कई नीतियां लाई गई हैं। कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में 1 हजार 497 कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों को लगभग 630 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। साथ ही, कृषि आधारित उद्योगों एवं प्रसंस्करण इकाइयों में राज्य में करीब 3 हजार 504 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट से कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में राज्य में करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश होना प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि प्रसंस्करण एवं आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और निवेशकों के प्रोत्साहन हेतु अगले साल की शुरुआत में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया जाएगा।
जीआई टैग से राज्य के मसालों को मिली विशिष्ट पहचान–
शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मसालों को विशिष्ट वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रमुख मसालों एवं अन्य कृषि उत्पादों को जीआई टैग दिलवाया जा रहा है। जीआई टैग मिलने से उत्पादकों और प्रसंस्करणकर्ताओं को मूल्य संवर्धन का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एफपीओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य की एफपीओ पॉलिसी भी तैयार की जा रही है। साथ ही, अब तक राज्य में 913 कृषक उत्पादक संगठनों का पंजीकरण किया जा चुका है।
कृषि प्रसंस्करण और विपणन प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता–
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रसंस्करणकर्ताओं को एक ही स्थान पर प्रसंस्करण सें संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के 39 स्थानों पर फूड पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, मंडी यार्ड में विकास कार्य और किसानों को मंडी यार्डों तक अपनी उपज लाने की सुविधा के लिए संपर्क सड़कों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 148 लाख पात्र फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 3 हजार 912 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है तथा खरीफ 2025 में करीब 163 लाख फसल बीमा पॉलिसी सृजित हो चुकी है।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को खाद, बीज देने में कोई कमी नहीं छोडे़गी।
कार्यक्रम में हुए विभिन्न शिलान्यास एवं लोकार्पण–
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति आंगणवा, जोधपुर और कृषि उपज मंडी यार्ड सोहेला, टोंक के इन्क्यूबेंशन सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण किया। आंगणवा इन्क्यूबेंशन सेंटर में मसालों, दालों और सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए दो प्रोसेसिंग लाइन, कोल्ड स्टोरेज और एक फूड टेस्टिंग लैब की स्थापना की गई है। साथ ही, सोहेला के इन्क्यूबेशन सेंटर में तेल मिल, सब्जियों एवं फलों की प्रसंस्करण इकाई और टमाटर एवं मिर्च की पल्प, सॉस इकाई एवं फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की गई है। शर्मा ने सोनवा, टोंक के फूड पार्क का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। शर्मा ने कार्यक्रम में नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के पंजीयन प्रमाण पत्र तथा पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (पीएम एफएमई) योजना के लाभान्वित कृषकों और उद्यमियों को अनुदान वितरित किया। उन्होंने मसालों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के फोल्डर तथा श्रम सम्मान कार्ड का विमोचन तथा राज-स्पाइस ऐप का लोकार्पण किया। साथ ही, कृषि विपणन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किए। शर्मा ने मिशन जीवन सुरक्षा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को तथा मसाला प्रदर्शनी में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। शर्मा ने कार्यक्रम में 143 करोड़ 37 लाख रुपये के सड़क एवं मण्डी विकास निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास तथा 83 करोड़ 49 लाख रुपये के मण्डी विकास निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोधपुर-दिल्ली सराय -जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का बड़ी खाटू स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव
Next Article बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : रु 1 करोड़ की लूट का 72 घंटों में खुलासा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332238
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

प्रदेश में एक सितम्बर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सड़क मेंटीनेंस कैंपेन- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
जयपुर की गौरवशाली छवि के साथ नहीं होगा किसी भी कीमत पर समझौता
डांडिया महारास में जयपुराइट्स ने बॉलीवुड गीतों पर जमकर खनखाए डांडिया
आयुक्त रूकमणी रियाड ने 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacific तैयारियों के संबंध में Ric में ली बैठक
दूध मुहे बच्चे को अस्पताल दिखाने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोपी मेल नर्स गिरफ्तार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account