जयपुर। जिले में मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात 744 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दी है। इस तरह जिले में अब 5046 बूथ हो जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1200 तक रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के 17 विधानसभा क्षेत्रों में 1902 मतदान केंद्र ऐसे थे जिनमे मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले समस्त मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया जाना है, जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में मतदान केंद्र के पुनर्गठन प्रस्तावों को स्वीकार कर 744 नए मतदान केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। इस तरह जिले में अब 5046 बूथ हो जाएंगे। इन सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गयी है।
जिले में विधानसभावार मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है।
विधानसभा. पुनर्गठन के बाद मतदान केन्द्रों की कुल संख्या
शाहपुरा 252
चौमूं 272
फुलेरा 296
दूदू 311
झोटवाड़ा 461
आमेर 334
जमवारामगढ़ 279
हवामहल 264
विद्याधरनगर 344
सिविल लाइंस 238
किशनपोल 185
आदर्शनगर 282
मालवीयनगर 210
सांगानेर 363
बगरू 411
बस्सी 279
चाकसू 265
मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात जिले में 744 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति- जिला निर्वाचन अधिकारी
