- प्याज के कट्टो की आड़ में की जा रही थी तस्करी 2000000 कीमत का अवैध डोडा पोस्त जब्त
जयपुर। ऑपरेशन फ्लैश आउट के अंतर्गत चुरू जिले की थाना सदर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर एस्कॉर्ट वाहन व ट्रक जप्त कर तीन आरोपियों गुरविन्द्र सिह पुत्र नक्षत्र सिह (24), चमकौर सिह पुत्र जरनेल सिह (42) एवं जगतार सिह पुत्र गुरबक्स सिह (41) निवासी समाणा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है। प्याज के कट्टो की आड़ में तस्करी किया जा रहा है 20 लाख रुपए कीमत का 225.005 किलो डोडा पोस्त छिलका पुलिस ने जब्त किया है।
एसपी जय यादव ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज द्वारा नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिये अवैध मादक पदार्थ व अवैध आर्म्स के खिलाफ कार्रवाई करने विशेष अभियान ऑपरेशन फलश आउट चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल व सीओ सुनिल कुमार झाझडिया के सुपरविजन में एसएचओ सदर बलवन्त सिह मय टीम हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, नवीन कुमार, सरजीत, धर्मेन्द्र कुमार व चालक जितेन्द्र सोमवार को एनएच 52 ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार पंजाब नम्बर की आई, जिसको रोककर पूछताछ की गई तो कार चालक चमकौर सिह व साथी जगतार सिह ने डोडा पोस्त से भरे हुए ट्रक को एस्कोर्ट करना बताया। पीछे से आ रहे ट्रक को डिटेन कर तलाशी ली गई तो ट्रक मे भरे 532 कटटे प्याज के नीचे 15 प्लास्टिक डोडा पोस्त छिलका के कट्टो में कुल 225.005 किलो डोडा पोस्त छिलका भरा था। ट्रक चालक गुरविन्द्र सिह व एस्कोर्ट वाहन कार में सवार चमकौर सिह व जगतार सिह को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस कार्रवाई में थाना सदर के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व कांस्टेबल नवीन एव साइबर सेल चूरू की विशेष भूमिका रही।
भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए एस्कोर्ट वाहन व ट्रक जब्त कर तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
