By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भवन विनियम – 2025 का शुभारम्भ, राजस्थान आवासन मण्डल की पॉच आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भवन विनियम – 2025 का शुभारम्भ, राजस्थान आवासन मण्डल की पॉच आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ
Jaipur

भवन विनियम – 2025 का शुभारम्भ, राजस्थान आवासन मण्डल की पॉच आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ

RMT network
Last updated: May 13, 2025 5:30 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

जयपुर। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 12 मई, 2025 को जेडीए परिसर में भवन विनियम – 2025, जेडीए की तीन आवासीय योजनाओं एवं राजस्थान आवासन मण्डल की पॉच आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि भारत के यशस्वी एवं माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान तीव्रगति से विकास की ओर से अग्रसर है। उन्होंने आमजन से कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान आवासन मण्डल की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। एक बेहतर जीवन हेतु एक कदम बढाएं।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की विकसित भारत के साथ – साथ समृद्ध राजस्थान के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर नगरीय विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान आवासन मण्डल के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, आमजन उपस्थित रहे।
प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास विभाग राजस्थान सरकार वैभव गालरिया ने कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मॉडल राजस्थान भवन विनियम-2025 को विभिन्न राज्यों के भवन विनियमों का अध्ययन कर विचार-विमर्श पश्चात सभी का समावेश करते हुए तैयार किया गया है। इस विनियम के तहत आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही इस विनियम के लागू होने से हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण संभव हो सकेगा। जिससे केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को सस्ती दरों पर मकान उपलब्ध हो सकेंगे।
जेडीए एवं आरएचबी विभिन्न नवीन योजनाएं लेकर आया है, जिसमें आमजन ने भारी संख्या में रूझान दिखाया है। जेडीए की योजनाओं को लेकर आमजन द्वारा विश्वास दिखाया जाता रहा है।
नगरीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार के मॉडल राजस्थान भवन विनियम-2025 के तहत प्रचलित भवन विनियम 2020 का पुनरावलोकन कर विभिन्न स्टेकहॉल्डरस् एवं आमजन के सुझावों को समायोजित करते हुए नवीन भवन विनियम-2025 तैयार किये गये हैं। भवन विनियम-2025 में आमजन व विकासकर्ताओं के हितों का ध्यान रखा गया है।
नगरीय क्षेत्रों में यातायात की दृष्टि से व्यावसायिक, चिकित्सा उपयोग के भवनों में आवश्यक पार्किंग में वृद्धि किये जाने का प्रावधान किया गया है। पर्यावरण की दृष्टि से ग्रीन बिल्डिंग व हरित क्षेत्र को प्रोत्साहन किये जाने हेतु भवन विनियम-2025 में प्रावधान किये गये है।
जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि जेडीए द्वारा कुल 756 भूखण्डों के आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गये है। जिनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह योजनाएं गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवास का सपना साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 12 मई, 2025 को जेडीए परिसर में शुभारम्भ किया जायेगा। तीन आवासीय योजनाओं – गंगा विहार, यमुना विहार एवं सरस्वती विहार में पृथक-पृथक श्रेणियों के 765 भूखण्डोें के आनलाईन आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी द्वारा आवंटन किया जायेगा।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कुशल नेतृत्व में गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवास का सपना साकार करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर में प्रमुख लोकेषनों पर तीन आवासीय योजनाओं – गंगा विहार, यमुना विहार एवं सरस्वती विहार में पृथक-पृथक श्रेणियों के 765 भूखण्डो का आवंटन ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
जेडीए द्वारा गंगा विहार आवासीय योजना जोन-13 के ग्राम बस्सी के खसरा नं. 1629, 1930 व 1931 पर जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से 2.50 किलोमीटर की दूरी पर कृषि अनाज मण्डी बस्सी के पीछे, बस्सी रेलवे स्टेशन के समीपस्थ स्थित है एवं योजना में 30.00 मीटर चौडी सडक से पहुॅच मार्ग उपलब्ध होता है। योजना में ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13.05.2025 से 12.06.2025 तक आमंत्रित किए जाएगे। योजना में कुल 233 भूखण्ड है। उक्त योजना में 45 वर्गमीटर से 120 वर्गमीटर तक के भूखण्ड उपलब्ध है। 45 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 131, 45 व.मी. से अधिक 75 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 36 एवं 75 व.मी. से अधिक 120 वर्ग मीटर तक के भूखण्डो की संख्या 66 है। योजना की आरक्षित दर रुपये 14,000/- प्रति व.मी. है।
यमुना विहार आवासीय योजना जोन-14 के ग्राम काठावाला तहसील-चाकसू के खसरा 23,25,26,37,38, 74,122,126 व 127 एवं ग्राम झुझारपुरा तहसील-चाकसू के खसरा 13,29,30,30/186, 31,68,70,87,88 एवं 89 पर जयपुर से चाकसू जाने वाली 90 मीटर टोंक रोड पर व जयपुर एयरपोर्ट से लगभग 39 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। योजना में ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13.05.2025 से 12.06.2025 तक आमंत्रित किए जाएगे। योजना में कुल 232 भूखण्ड है। उक्त योजना में 45 वर्गमीटर से 220 वर्गमीटर तक के भूखण्ड उपलब्ध है। 45 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 43, 45 व.मी. से अधिक 75 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 66, 75 व.मी. से अधिक 120 वर्ग मीटर तक के भूखण्डो की संख्या 74, 120 व.मी. से अधिक 220 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों की संख्या 11 एवं 220 वर्ग मीटर से अधिक के भूखण्डो की संख्या 38 है। योजना की आरक्षित दर रुपये 15,500/- प्रति व.मी. है।
जेडीए द्वारा सरस्वती विहार आवासीय योजना जोन-12 के ग्राम बेनाडमय दौलतपुरा, तहसील-रामपुरा डाबडी के खसरा नं. 389,389/1,388/966, 392/793 एवं 393 पर बैनाड रेल्वे स्टेशन से लगभग 3.4 किलोमीटर दूरी पर एवं दौलतपुरा अण्डरपास के समीप सीकर रोड से लगभग 6.1 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। योजना में ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13.05.2025 से 12.06.2025 तक आमंत्रित किए जाएगे। योजना में कुल 300 भूखण्ड है। उक्त योजना में 45 वर्गमीटर से 220 वर्गमीटर तक के भूखण्ड उपलब्ध है। 45 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 83, 45 व.मी. से अधिक 75 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 73, 75 व.मी. से अधिक 120 वर्ग मीटर तक के भूखण्डो की संख्या 66, 120 व.मी. से अधिक 220 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों की संख्या 48 एवं 220 वर्ग मीटर से अधिक के भूखण्डो की संख्या 30 है। योजना की आरक्षित दर रुपये 11,000/- प्रति व.मी. है। जविप्रा की तीनों आवासीय योजनाओं – गंगा विहार, यमुना विहार एवं सरस्वती विहार की लॉटरी दिनांक 02.07.2025 को निकाली जाएगी।
राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त रश्मि शर्मा ने बताया कि 5 योजनाओं के तहत कुल 427 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे।
मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं गुलमोहर अपार्टमेंट, मानसरोवर (जयपुर), उच्च आय वर्ग के लिए 160 फ्लैट्स, न्यूनतम अनुमानित लागत रू. 90.40 लाख। गंगा अपार्टमेन्ट, प्रतापनगर (जयपुर) उच्च आय वर्ग के लिए 80 फ्लैट्स, लागत रू. 61.20 लाख।
गजनपुरा योजना, बारां, विभिन्न आय वर्गों के लिए 52 स्वतंत्र आवास, लागत रू. 8 लाख से प्रारंभ।
लाखेरी योजना, बूंदी, 122 स्वतंत्र आवास, रू. 27.10 लाख से प्रारंभ।
बाड़ी रोड़ योजना, धौलपुर, 13 स्वतंत्र आवास, लागत रू. 50 लाख से प्रारंभ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “मदर्स डे” पर एक शाम माँ के नाम; जयपुर के सिंगर्स ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Next Article जेडीए ने चौबीस बीघा भूमि पर पॉच कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332151
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

गंदगी पाये जाने एवं लाईसेंस उपविधियों की पालना नहीं किये जाने पर मालवीय नगर जोन में प्रतिष्ठानों को किया बंद
ऑपरेशन लाडली : बाल विवाह की रोकथाम के लिए पुलिस चलाएगी 5 दिवसीय विशेष अभियान
शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्थान मदरसा बोर्ड चला रहा हेल्पलाइन , 9460881254 डॉयल कर सचिव, मदरसा बोर्ड से कर सकते है संपर्क
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक: हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मॉल रोड़ पर “स्टाइल स्विच” लेडीज वियर का हुआ शुभारंभ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account