ढाका। बांग्लादेश में नए सेवा कानून को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने ढाका में सचिवालय के मुख्य द्वार पर कुछ समय के लिए ताला जड़ दिया। इस कानून में कदाचार के आरोपित अधिकारियों को आसानी से बर्खास्त करने का प्रविधान है।
सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी ने लोक सेवा अधिनियम संशोधन के खिलाफ विरोध के तीसरे दिन मुख्य द्वार को दोपहर करीब 12:30 बजे बंद कर दिया। इसे आधे घंटे बाद खोल दिया गया। कर्मचारियों के काम बंद रखने के कारण परिसर में गतिविधियां काफी हद तक ठप रहीं। सरकारी कर्मचारियों ने अध्यादेश रद होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की धमकी दी है।
बांग्लादेश में नए सेवा कानून का पुरजोर विरोध
