By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बर्ड्स और वेटलैंड्स के नाम रहेगा अनूठा उत्सव: जयपुर बर्ड फेस्टिवल 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बर्ड्स और वेटलैंड्स के नाम रहेगा अनूठा उत्सव: जयपुर बर्ड फेस्टिवल 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को
Jaipur

बर्ड्स और वेटलैंड्स के नाम रहेगा अनूठा उत्सव: जयपुर बर्ड फेस्टिवल 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को

RMT network
Last updated: January 29, 2026 5:08 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। पक्षियों, प्रकृति और आर्द्रभूमियों के संरक्षण का संदेश लेकर जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी, 2026 को जयपुर में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय राज्य स्तर का आयोजन ग्रीन पीपल सोसायटी जयपुर चैप्टर द्वारा राजस्थान सरकार के वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा। फेस्टिवल की थीम “Join the celebration of wings & wetlands” रखी गई है, जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर विद्यार्थियों में पक्षी संरक्षण और आर्द्रभूमियों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जयपुर बर्ड फेस्टिवल कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
ग्रीन पीपल सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जयपुर बर्ड फेस्टिवल के संयोजक विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की निरंतर सफलता से प्रेरित है, जिसने पिछले 12 वर्षों में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच के रूप में स्थापित किया है। जयपुर में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल प्रकृति संरक्षण की दिशा में दूसरा सशक्त प्रयास होगा।
31 जनवरी : शिक्षा, रचनात्मकता और जागरूकता का संगम
फेस्टिवल का पहला दिन 31 जनवरी, 2026 को विविध शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों को समर्पित रहेगा। इस दौरान जयपुर बर्ड फेस्टिवल का मुख्य सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए नेचर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता होंगी, जिनका उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता व रुचि विकसित करना है।
इस दिन रैप्टर्स प्रदर्शनी एवं अत्याधुनिक वीआर एक्सपीरियंस, बर्ड फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रदर्शनी तथा फिलैटली (डाक टिकट) प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षकों एवं लेखकों के लिए विशेष वर्कशॉप रखी गई हैं, जिससे पक्षी एवं पर्यावरण लेखन को प्रोत्साहन मिल सके।
वर्कशॉप और राज्य स्तरीय सम्मेलन
विक्रम सिंह ने बताया कि फेस्टिवल के अंतर्गत लगभग 30 रिसोर्स पर्सन्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिससे वे अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को पक्षियों और प्रकृति के प्रति जागरूक कर सकें। वहीं, 15 उभरते राइटर्स के लिए लेखन कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें अनुभवी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
इसी दिन राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें वन, पर्यावरण एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, चयनित एनजीओ, शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सम्मेलन में लगभग 100 प्रतिभागियों की सहभागिता प्रस्तावित है, जहां संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विमर्श होगा।
1 फरवरी : आर्द्रभूमियों और वन्यजीव क्षेत्रों का फील्ड विजिट
फेस्टिवल के दूसरे दिन, 1 फरवरी 2026 को प्रतिभागियों के लिए जयपुर एवं आसपास स्थित प्रमुख आर्द्रभूमियों और वन्यजीव क्षेत्रों का फील्ड विजिट आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सांभर साल्ट लेक, बरखेड़ा-चंदलाई-मुहाना क्षेत्र, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), तालछापर अभयारण्य (चूरू) तथा रणथम्भौर अथवा सरिस्का टाइगर रिजर्व जैसे स्थलों का अवलोकन प्रस्तावित है। विक्रम सिंह ने कहा कि यह फेस्टिवल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डीजीपी अशोक राठौड़ ने पेश की शालीनता की मिसाल: बंदी बैंड मास्टर से हाथ मिलाकर जीता सबका दिल
Next Article स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को शेखावाटी रत्न सम्मान से किया सम्मानित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332209
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रदेशवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल पर पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहन के लिए “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” का हुआ आगाज
यातायात अधिनियमों की पालना में सख्ती से आएगी सड़क दुर्घटनाओं में कमी- एडीजी ट्रैफिक
विभिन्न जलग्रहण परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाने हेतु जलग्रहण विकास व भू संरक्षण विभाग एवं औद्योगिक संस्थान आईटीसी के बीच हुआ एमओयू
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account