जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर मानसरोवर स्थित मेट्रो डिपो में पौधारोपण किया गया, पौधारोपण के साथ ही मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर जयपुर मेट्रो के यात्रियों हेतु निःशुल्क पौधे और कॉटन बैग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जयपुर मेट्रो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देष्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागृती लाना है, जिससे लोग प्लास्टिक का उपयोग बंद कर, हरित जीवन शैली अपनाने व वृक्षारोपण के प्रति प्रोत्साहित हो सकें।
जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि जयपुर मेट्रो स्वंय आधुनिक नगरीय परिवहन प्रणाली के रूप में प्रदूषण रहित सुगम व सुरक्षित परिवहन प्रणाली है। पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर उन्होनें संदेश दिया कि हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने और प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। जयपुर मेट्रो हमेषा से ही प्रदूषण दूर करने व पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है।
पौधारोपण के साथ मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों हेतु पौधे और कॉटन बैग का निःशुल्क वितरण
