नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई थीं और देश के लिए 1 मेडल पक्का कर दिया था।
हालांकि, अब एक डराने वाली खबर सामने आई है। विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया है। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले भारतीय पहलवान 53 किग्रा में खेलती थी। आज सुबह गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में वह डिसक्वालिफाई हो गई हैं।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला फ्री स्टाइल 50 किलो से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन 50 किलो ग्राम से ज्यादा पाया गया है।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर शेयर कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। इस समय दल द्वारा कोई और कमेंट नहीं किया जाएगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है।
पेरिस ओलंपिक्स- 2024 के फाइनल से डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट
