जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-पीआरएन-साउथ में गणपति एनक्लेव के भूखण्ड संख्या 39 में सेटबैक कवर कर किये गये अवैध नव निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। सुमेर नगर एफ ब्लॉक में रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-पीआरएन-साउथ के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गणपति एनक्लेव के भूखण्ड संख्या 39 में सेटबैक कवर कर अवैध नव निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-पीआरएन-साउथ के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-पीआरएन-साउथ के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सुमेर नगर एफ ब्लॉक में रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर 50 फीट लम्बाई में 02 फीट चौडाई में दीवार का अवैध निर्माण कर रास्ता अवरूद्ध किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-पीआरएन-साउथ के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पीआरएन-साउथ तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्प लाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in & enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
पीआरएन-साउथ में सैट बैक में किये गये अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण
