जयपुर। पशुपालन विभाग ने पिछले छः माह से मोबाइल एप के बहाने कर्मचारियों पर की जा रही दमनात्मक कार्यवाही करते हुए लगभग 30 कार्मिकों को निलंबन किए जाने के विरोध में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दशरथ कुमार के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम आवासन आयुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय अध्यक्ष के साथ महामंत्री प्रदीप शर्मा, संयुक्त महासचिव गोविंद नाटाणी, प्रचार मंत्री मनुज ठाकुर और मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मधुर मलिक के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
