मुंबई। इंडस्ट्री में एक दशक का सफर पूरा कर चुकीं अभिनेत्री पत्रलेखा को आज भी किसी नए एक्टर की तरह ऑडिशन देने में समस्या नहीं होती। अच्छे काम के लिए उन्हें यही तरीका सही लगता है। पत्रलेखा ने साल 2014 में फिल्म सिटी लाइट्स के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे।
पत्रलेखा ने फिल्म इंडस्ट्री में अब 10 सालों का सफर पूरा कर लिया है। कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है और एक्ट्रेस फ्यूचर में भी ऐसे ही काम की तलाश में हैं।
अपने एक दशक के अब तक के सफर में उतार-चढ़ाव को लेकर पत्रलेखा कहती हैं कि “करियर के पहले सात साल में मेरे पास खास प्रस्ताव नहीं आए थे, जो मिला वो किया, लेकिन कोरोना काल के दौरान जब डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अलग तरह के कंटेंट बनाए तो मेरे पास बढ़िया काम आने लगे। पिछले तीन वर्ष में मैंने तीन-चार प्रोजेक्ट शूट किए हैं, जो अब आएंगे। मैं आज भी ऑडिशन देती हूं। मुझे उसी से काम मिलता है।”
पत्रलेखा जल्द गुलकंदा टेल्स में आएंगी नजर
