By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का शुभारंभ: गत सरकार में प्रदेश पिछड़ा, अब विकास की दौड़ में अव्वल- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का शुभारंभ: गत सरकार में प्रदेश पिछड़ा, अब विकास की दौड़ में अव्वल- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का शुभारंभ: गत सरकार में प्रदेश पिछड़ा, अब विकास की दौड़ में अव्वल- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: June 25, 2025 6:28 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास का उजियारा

  • शिविरों के माध्यम से होंगे अनेक जनकल्याणकारी काम
  • आमजन बनें सक्रिय भागीदार, दूसरों को भी करें प्रेरित
    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत के अनुसार गांव, गरीब, किसान, मजदूर के सशक्त होने से ही देश की तरक्की संभव है। इस दर्शन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, शिविरों में जाएँ, अपने लंबित कार्य पूरे करवाएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें।
    शर्मा ने जयपुर जिले की दूदू तहसील स्थित बिचून ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे महान विचारक थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सपना था कि भारत का हर गांव और हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। इस पखवाड़े के माध्यम से हम विकास के उजियारे को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का संकल्प पूरा कर रहे हैं।
    अंत्योदय संबल पखवाड़े में जनता के काम होंगे पूरे-
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान गरीब और वंचित वर्ग के वर्षों से अटके कार्यों को पूरा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, जिससे उनके जीवन में स्थायी बदलाव आए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में विभिन्न शिविरों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जो गरीब परिवारों को संबल प्रदान करेंगे। शिविरों में भूमि-संबंधी विवादों का समाधान और आपसी सहमति से बंटवारे, पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना में 10 हजार गाँवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्वामित्व पट्टे बनाने एवं वितरण करने जैसे कार्यों से ग्रामीण बिना कानूनी अड़चनों के अपनी जमीन का स्पष्ट स्वामित्व प्राप्त कर सकेंगे।
    वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बना रही हमारी सरकार-
    शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में पानी की टंकियों की सफाई, लंबित नल कनेक्शन देने, लीकेज की मरम्मत, नहरों की सफाई जैसे प्रकरण भी शामिल होंगे, जिससे गांवों में स्वच्छ पेयजल और बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी तरह नर्सरियों से पौधों का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किसानों को वैज्ञानिक खेती करने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि शिविरों में मंगला पशु बीमा, पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण जैसे कार्यों से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड वितरण, एनएफएसए के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव से बच्चों का नामांकन तथा झूलते तारों और विद्युत पोलों की मरम्मत जैसे कार्यों से सीधे तौर पर गरीब और वंचित वर्ग का जीवन सुगम होगा।
    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रही संकल्प से सिद्धि-
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश के हर क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव हम सबने देखा है। उनके नेतृत्व में देश संकल्प से सिद्धि तक का सफर तय कर रहा है। मोदी के अनुसार देश में गरीब, युवा, महिला और किसान चार जातियां हैं तथा इन्हीं के उत्थान से देश-प्रदेश का विकास संभव है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रकृति को समर्पित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हमने भी प्रदेश में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
    हर नागरिक को समृद्ध और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य-
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के समय प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ गया था। हमने आते ही इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया। हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट बनाना है। इसके लिए हमारी सरकार ने बिजली आपूर्ति में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पहले महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ती थी लेकिन हमने इस मजबूरी को खत्म करते हुए 18 हजार 509 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड को बिना किसी व्यवधान के पूरा किया। हमारी सरकार ने बिजली उधार लिए बिना ही रबी सीजन में किसानों को इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की।

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से डेढ़ वर्ष में करीब 35 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने इतने समय में सिर्फ 15 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया था। हमने डेढ़ साल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 30 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने सिर्फ 11 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा था। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की 3400 किलोमीटर की तुलना में हमने 12 हजार किलोमीटर नयी सड़कों का निर्माण किया तथा करीब 1300 से ज्यादा गांवों को सड़कों से जोड़ा। हमारे संकल्प और मेहनत से पिछले डेढ़ साल में राजस्थान फिर से विकास की पटरी पर दौड़ने लगा है और हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान न केवल भारत का अग्रणी राज्य बने बल्कि हर नागरिक का जीवन समृद्ध और सशक्त हो।
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जाएगी जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, पट्टे देकर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
Next Article अब डुप्लीकेट टैग से भुगतान नहीं होगा, गोपालन विभाग ने एप में किया अपग्रेडेशन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332178
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 का शुभारंभ: राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम – मुख्यमंत्री  शर्मा
भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं, भ्रम फैलाने वाली ताकतों से लोग सतर्क रहें- देवनानी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित
एजीटीएफ का मिशन नशा मुक्त राजस्थान: 5 करोड़ का अवैध गांजा ज़ब्त
निजी ड्रोन-आतिशबाजी पर प्रतिबंध की पूर्ण पालना हो, अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर की जाए सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account