अजमेर। नसीराबाद के निकट श्रीनगर गांव में शुक्रवार दोपहर को टायर रिटेडिंग की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकरालरूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे है। टायर में कैमिकल में आग लगने से आसमान में काला गुबार छा गया।
जानकारी अनुसार श्रीनगर बस स्टैण्ड के पास बालाजी टायर रिटेडिंग फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क गई। तेजी से भड़की आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नगर पालिका नसीराबाद और नगर निगम अजमेर को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर टैंकर से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन आग तेजी से बढ़ती चली जा रही है। सूचना पर श्रीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टायर फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसामान में काला गुबार छा गया। वहीं काफी ऊंचाई तक आग की लपटे नजर आ रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
नसीराबाद के श्रीनगर में पुराने टायर रिटेडिंग फैक्ट्री में भीषण आग
