जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की दो टीमों द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में वार्ड नं. 99 में एल आई सी ऑफिस के बाहर टोक रोड़, व्यास अपार्टमेन्ट सेक्टर 11 प्रताप नगर, किस्टल कोर्ट जीटी पुलिया के पास, मधूवन कॉलोनी, बरकत नगर से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 16 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 2 केन्टर सामान जब्त किया गया एवं दूसरी टीम द्वारा प्रताप नगर, खण्डेलवाल ढाबा, कैपिटल हाई स्टेट मॉल, महल रोड़, जीवन रेखा हॉस्पिटल से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 06 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में वार्ड नं. 99 में एल आई सी ऑफिस के बाहर टोक रोड़, व्यास अपार्टमेन्ट सेक्टर 11 प्रताप नगर, किस्टल कोर्ट जीटी पुलिया के पास, मधूवन कॉलोनी, बरकत नगर सेे अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान 02 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 16 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया एवं दूसरी टीम द्वारा प्रताप नगर, खण्डेलवाल ढाबा, कैपिटल हाई स्टेट मॉल, महल रोड़ जीवन रेखा हॉस्पिटल से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया व कार्यवाही के दौरान 06 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की दो टीमों द्वारा 16 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 8 केन्टर सामान जब्त
