जयपुर। नगर निगम ग्रेटर ने सीवर संबंधी षिकायतों के लिये नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की है यदि कही भी सीवर ब्लॉक हो गया है तो नगर निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के सफाई मित्र सुरक्षा अभियान के तहत यह टोल फ्री नंबर 14420 जारी किया गया है, जिससे आप घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रुक्मणि रियाड ने बताया कि ‘‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरवासियों को सीवर और सैप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिये टोल फ्री नंबर 14420 के माध्यम से सीवर संबंधी षिकायतों का निस्तारण किया जा सकता है।
इस संबंध में कर सकेंगे कॉलः
- सैप्टिक टैंक की सफाई को लेकर शिकायत
- किसी व्यक्ति को सैप्टिक टैंक या सीवर में उतारकर सफाई करवाने को लेकर शिकायत
- सीवर की सफाई के संबंध में शिकायत
इसका होगा फायदाः
इस टोल फ्री नंबर के शुरू होने से लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे और शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यह नई सुविधा शहरवासियों की समस्याओं को कम करने और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
