जयपुर। शहर में अवैध निर्माणों पर लगाम कसते हुए नगर निगम जयपुर ने बुधवार को किशनपोल जोन में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। जोन टीम ने निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर अभियान चलाकर बापू बाजार, इंद्रा बाजार और चांदपोल क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्माणों और दुकानों को सीज कर दिया।
इस संबंध में जोन उपायुक्त विजेंद्र कुमार ने बताया कि जोन निरीक्षण के दौरान कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना सक्षम स्वीकृति और बिना इजाजत निर्माण करते पाए गए थे। मामले की गंभीरता देखते हुए निगम की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर ही चार दुकानों को सीज कर दिया गया।
सीज की गई दुकानें/भवन-सूची
दु.न. 121, बापू बाजार, जयपुर
दु.न. 122, बापू बाजार, जयपुर
दु.न. 209, इंद्रा बाजार, जयपुर
दु.न. 27, अनाज मंडी, चांदपोल बाहर, जालूपुरा, जयपुर
यह कार्रवाई किशनपोल जोन उपायुक्त विजेन्द्र सिंह, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक शशिकांत शर्मा और हेरिटेज सेल प्रभारी के निर्देशन में की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण एवं बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी निर्माण से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की सख्त कार्रवाईः किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर, बापू बाजार-इंद्रा बाजार की 4 दुकानें सीज
