नई दिल्ली। लेजा रे…वास्ते…और गल्ला गोरियां…जैसे हिट गानों को गाने वाली गायिका ध्वनि भानुशाली अब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने आ रही हैं। सालों से अपनी आवाज का जादू चला रहीं ध्वनि फिल्म कहां शुरू कहां खत्म से अभिनय करियर शुरू कर रही हैं।
ध्वनि भानुशाली को दुनियाभर में पॉपुलैरिटी सत्यमेव जयते फिल्म का गाना दिलबर ने दिलाया था। यह गाना सुपरहिट हुआ था। इसके बाद उन्होंने वास्ते गाने से शोहरत हासिल की। अब उनकी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म इसी साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में ध्वनि के अलावा लीड रोल में आशिम गुलाटी, राजेश शर्मा, राकेश बेदी, सोनाली सचदेवा, सुप्रिया पिलगांवकर और विक्रम कोचर जैसे सितारे हैं। सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन क्ष्मण उतेकर और ऋषि विरमानी ने किया है।
ध्वनि भानुशाली की पहली फिल्म है “कहां शुरू कहां खत्म” 20 सितंबर को होगी रिलीज
