जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की टीम ने स्वच्छोत्सव का संदेश देते हुए दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ( स्वास्थ्य ) ओमप्रकाश थानवी aen प्रदीप मिश्रा PIU टीम के सदस्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 17 सितंबर 2025 को सिटी पार्क से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई थी जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर आमजन को स्वच्छता के संबंध में जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आम जन को इस अभियान से जोड़ा गया।। स्वच्छता शपथ कार्यक्रम,मोती डूंगरी मंदिर पर आयोजित स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम , रंगोली, मांडना ,नुक्कड़ नाटक समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता की गई।
द्रव्यवती रिवर पर क्लीन- ग्रीन उत्सव के साथ स्वच्छोत्सव का संदेश दिया
