नई दिल्ली। आज देश भर में चारों ओर रामनवमी की धूम दिखाई दे रही है। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों के मंदिरों से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि लोग सुबह से ही मंदिरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं।वहीं, इस बार रामनवमी का पर्व बहुत ही विशेष है। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामनवमी मनाई जाएगी। यहां पर सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12 बजकर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ेगी, इसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की गई है।रामनवमी के दिन रामलला भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने केवल राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है बल्कि राम जन्मोत्सव के दिन सुबह 3:30 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लग सकेंगे। रात 11 बजे तक श्रृंगार, राग-भोग और दर्शन साथ-साथ चलते रहेंगे।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दिव्य अभिषेक किया।