By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक: अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जायेगा संयुक्त अभिमान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक: अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जायेगा संयुक्त अभिमान
Jaipur

ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक: अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जायेगा संयुक्त अभिमान

RMT network
Last updated: June 20, 2025 6:32 am
RMT network
Share
12 Min Read
SHARE

जयपुर शहर में अजमेर रोड, दिल्ली रोड, आगरा रोड एवं ओवर ब्रिज पर ई-रिक्शा / ई-कार्ट संचालन को किया प्रतिबंधित
जेडीए एवं नगर निगम मल्टी लेवल पार्किंग के लिए करेगा भूमि चिन्ह्ति
जयपुर।
जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिये गये। बैठक में एडीषनल कमिषनर (टेªेफिक), सचिव जेडीए, डीसीपी ट्रेफिक, जेडीए के अभियांत्रिकी निदेशक-प्रथम एवं द्वितीय, निदेषक आयोजना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता – सदस्य सचिव टीसीबी, मुख्य सतर्कता अधिकारी नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज, राजस्थान आवासन मण्डल, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन, स्मार्टसिटी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, जेएमआरसी, नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज, रीको के अधिकारीगण एवं मुस्कान एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर ही यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश प्रदान किए गए। त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी के पास गोपालपुरा बाईपास पर एलिवेटेड रोड निर्माण की जीएडी का अनुमोदन पीडब्ल्यूसी की बैठक में दिनांक 09.04.2025 को किया गया, जिसका अनुमोदन टीसीबी द्वारा भी किया गया। बीलवा चौराहे से खोले के हनुमान जी मंदिर तक टेम्पो 8- 10 सीटर चौपहिया वाहनों के नवीन मार्ग खोले जाने एवं स्कोप निर्धारण का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
महापुरा से जीवन रेखा अस्पताल एवं सरना डूंगरी औद्योगिक क्षेत्र से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक तक 8- 10 सीटर टेम्पो चौपहिया वाहनों के नवीन मार्ग खोले जाने एवं वृद्धिकरण/स्कोप निर्धारण का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अजमेर रोडः पुरानी चुंगी नाका से प्रस्तावित हीरापुरा बस टर्मिनल तक, आगरा रोड घाट की घूणी से 52 फीट हनुमान जी तक, दिल्ली रोडः रामगढ़ मोड से आमेर घाटी दिल्ली रोड पर, मैट्रो स्टेशन मानसरोवर से 200 फीट बाई पास अजमेर रोड पर एवं जयपुर शहर के ओवर ब्रिज- भारत जोड़ो सेतु, अजमेर पुलिया, टोंक रोड पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, दुर्गापुरा पुलिया, सांगानेर पुलिया पर जयपुर शहर के ई-रिक्शा / ई-कार्ट संचालन को प्रतिबंधित किए जाने का अनुमोदन किया गया। सुगम यातायात हेतु ई-रिक्शा / ई-कार्ट चालकों को दस दिवस की ट्रेनिंग दिये जाने के निर्देष दिये। जयपुर शहर के उपरोक्त सभी मार्गों पर (जिन पर ई-रिक्शा / ई-कार्ट को प्रतिबंधित किया गया है) पर्याप्त संख्या में मिनी बस, टैम्पों 08 से 10 सीटर एवं ऑटो रिक्शा (सीएनजी/एलपीजी) उपलब्ध है। जिससे शहर में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जानें के लिए कोई असुविधा नहीं होगी।
जयपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में वर्तमान में एलपीजी / सीएनजी / डीजल चलित वाहनों के लिये 35000 वाहनों (ऑटोरिक्शा) का स्कोप निर्धारण किया हुआ है। जयपुर नगर निगम क्षेत्र में विस्तार, बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी, साधनों की कमी, पर्यटकों के लिये सुरक्षित व सस्ता साधन इत्यादि को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान निर्धारित स्कोप 35000 में 5000 (सीएनजी/ एलपीजी) ऑटोरिक्शाओं का स्कोप वृद्धिकरण करते हुए निर्धारित सीमा 40000 किये जाने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आमजन को यातायात की सुविधा एवं पर्यावरण की दृष्टि से ऑटोरिक्शा (सीएनजी / एलपीजी) एक उपयोगी साधन है।
यातायात की सुगम संचालन हेतु शनि मंदिर एमआई रोड, किरण पैलेस अजमेर रोड, 200 फीट चौराहा अजमेर रोड, सीकर रोड और विद्याधर नगर से पानीपैच तक अमानीशाह नाला रोड, नारायण सिंह सर्किल तिराहा, दिल्ली रोड बजरी मंडी पर यातायात सुधारीकरण कार्य हेतु मंजूरी दी गई।
यातायात अनुशासन एवं शहरी सौंदयिकरण हेतु रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पोल इलूमिनेशन का प्रायोगिक परीक्षण किया गया है जिसमें ट्रैफिक सिग्नल के साथ ट्रैफिक पोल भी उसी रंग की लाईट में दिखाई देने से वाहन चालकों को दूर से ही सिग्नल नजर आने से यातायात अनुशासित हुआ है। इसे अन्य चौराहों / तिराहों पर लगवाये जाने की मंजूरी दी गई। एटीसीएस के तहत संचालित कैमरों से प्रवर्तन कार्यवाही हेतु उपयुक्त सॉफ्टवेयर उपयोग करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
सडक दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में गति सीमा की जागरूकता एवं शहरी सौंदर्गीकरण हेतु मुख्य मार्गाे पर राउण्ड एलईडी गतिसीमा जागरूकता हेतु इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले बोर्ड लगवाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। शहर में यातायात के सुगम एवं सुरक्षित संचालन में हितधारक विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है एवं वाहन चालकों में सडक अनुशासन एवं आमजन में जागरूकता हेतु हितधारक विभाग पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, रोड ऑनिंग एजेंसी (जयपुर विकास प्राधिकरण / नगर निगम) के साथ समय-समय पर अभियान चलाये जाने की आवश्यकता रहती है।
शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात के सुगम संचालन में टोंक रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, सांगानेर, मध्यम मार्ग मानसरोवर, अजमेर रोड, एमआई रोड, झोटवाडा रोड, सीकर रोड, दिल्ली रोड, चारदीवारी आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाये हेतु संयुक्त अभियान चलाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। शहर में पानी भराव वाले स्थानों हेतु संबंधित विभाग/अभियंताओं को उचित प्रबंधन एवं समस्त जेब्रा कॉसिंग से अवरोधकों को हटाये जाने के निर्देष दिये।
बैठक में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए भूमि चिन्ह्ति करने हेतु जेडीए एवं नगर निगम को निर्देष दिये। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से बसों का संचालन शीघ्र करवाये जाने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जयपुर को निर्देष दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गोनेर पुलिया कोटा से जयपुर आने वाले वाहनों हेतु कमला नेहरू पुलिया की तर्ज पर ओवरब्रिज बनाये जाने हेतु एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देष दिये। भास्कर पुलिया एवं ओटीएस चौराहे के मध्य पुलिया की चौडाई बढाये जाने, ओटीएस चौराहे से के.वी.-3 तिराहा के मध्य, अंबाबाडी तिराह से अंबाबाडी सर्किल तक, खातीपुरा पुलिया से लता सर्किल तक, दूध मंडी से संजय सर्किल तक एवं मालवीय नगर पुलिया पर रोड मीडियन बनाने/रोड मीडियन की ऊॅचाई बढाने के निर्देष दिये।
रेलवे स्टेषन से डीआरएम ऑफिस तक 6 मीटर सडक चौडाई बढाये जाने हेतु रेलवे से भूमि लिये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देष दिये। बैठक में टीसीबी की पूर्व बैठक में प्रदत्त निर्देषों की अनुपालना की समीक्षा की गई। बैठक में गत बैठक में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर को निर्देषित किया गया था कि जयपुर विकास प्राधिकरण में संबन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर भूमि चिन्हित किये जाने के निर्देष दिये गये थे। प्रदत्त आदेषों की पालना में जविप्रा द्वारा आगरा रोड पर सीजर यार्ड के लिए खसरा नम्बर 1288, 1292, 1293 रकबा 2000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। जिसका एल.पी.सी. की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। प्रादेषिक परिवहन अधिकारी द्वारा एम.ओ.यू. किया जाना है।
अजमेर रोड पर सीजर यार्ड के लिए खसरा नम्बर 6637 रकबा 2000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। जिसका एल.पी.सी. की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। प्रादेषिक परिवहन अधिकारी द्वारा एम.ओ.यू. किया जाना है। टोंक रोड पर सीजर यार्ड के लिए खसरा नम्बर 17392 रकबा 3000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। जिसका एल.पी.सी. की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। प्रादेषिक परिवहन अधिकारी द्वारा एम.ओ.यू. किया जाना है।
बैठक में बताया गया कि जयपुर शहर में ई-रिक्शा के सुलभ संचालन हेतु एप तैयार करने के लिए पत्र क्रमांक 4968-72 दिनांक 21.04.2025 द्वारा परिवहन आयुक्त को पत्र लिख कर, एप सूचना प्रौधौगिकी और संचार विभाग, राजस्थान जयपुर से पत्र प्रेषित किया गया। ई-रिक्शा द्वारा क्यूआर कोड का उल्लघंन कर एक जोन से दूसरे जोन में जाने की स्थिति में पेन्ल्टी हेतु रूपये 5000/-प्रशमन राशि लगाने का प्रावधान है। पुलिस उपायुक्त, यातायात, जयपुर द्वारा अधिसूचना क्रमांक 2380-92 दिनांक 26.03.2025 द्वारा लालनिवास (नारायण सिंह सर्किल) को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा नारायण सिंह सर्किल पर अतिरिक्त यातायातकर्मी नियोजित कर सतत् निगरनी की जा रही है। नाराण सिहं सर्किल व आस-पास के मार्गों पर सवारी बिठाने/उतारने वाली बसों के विरूद्ध दिनांक 03.04.2025 से 31.05.2025 तक नो पार्किंग-1714, प्रेशर हॉर्न-5, अन्य उल्लघंन-48 एवं 5 बसों को जब्त किया गया इस प्रकार कु 1772 कार्यवाही की गई है। यह प्रवर्तन कार्यवाही निरन्तर जारी है। बैठक में बताया गया कि जविप्रा द्वारा यातायात संकेतकों हेतु एआरसी के कार्यादेश जारी करके उपायुक्त पुलिस (यातायात) को भेज दिया गया है। यातायात पुलिस द्वारा किसान धर्मकांटा गोपालपुरा बाईपास के पास स्थित भूमि की अस्थाई बैरीकेडिंग कर वाहन यार्ड संचालित कर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि प्राईम पार्क तिराहा पर स्थाई मीडियन बना दिया गया है। पार्क प्राईम तिराहों, गोदाम पुलिया, राममंदिर सर्किल पर रिफलेक्टर लगा दिये गये है।
नगर निगम ग्रेटर जयपुर के क्षेत्राधिकार के एजेण्डा में वर्णित स्थलों पर से अस्थायी अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सामान निगम गोदाम में जमा करवाया गया। नगर निगम ग्रेटर उपायुक्त सतर्कता द्वारा दिनांक 14.05.2025 एवं पूर्व में भी लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही समय-समय पर की जाती है एवं नॉन कॉमर्शियल गतिविधियां होने पर जोन के द्वारा लगातार जारी की कार्यवाही की जा रही है। जयपुर शहर में पैदल यात्रियों के लिए फुटओवर ब्रिज के लिए आरआईटीईएस के द्वारा सीएमपी में सर्वें किया जा रहा है। इसके पश्चात कमेटी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। बैठक में बताया गया कि यातायात पुलिस दिनांक 28.04.2025 को बैठक आयोजित की गई है बैठक में राजस्थान सरकार गृह (ग्रुप-2) विभाग द्वारा दिनांक 18.04.2025 को जारी आदेशांे की पालना में जयपुर शहर में टेªफिक सिग्नलों में अपग्रेड का कार्य जेडीए द्वारा किया जा रहा है। जेडीए द्वारा किये जा रहे इस कार्य में यातायात पुसि से प्रतिनिधि रखे जाने का निर्णय लिया गया है। जविप्रा द्वारा टेªफिक सिग्नलों को ए.आई. आधारित नियंत्रित सिग्नलों में अपग्रेड किये जाने के प्रस्ताव तैयार किये जा रहे है।
बैठक में बताया गया कि यातायात पुलिस द्वारा मॉल एवं जंक्शनों के पास सड़क पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2025 में कुल 85541 नो-पार्किंग की कार्यवाही की गई है। मॉल संचालकों से वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्किंग करवाये जाने की अण्डरटेंकिंग ली जा रही है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोन-12 में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
Next Article ऑनलाइन ‘लाइक्स’ और ‘रेटिंग’ का लालच: साइबर ठगों का नया जाल, राजस्थान पुलिस की चेतावनी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332326
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लाभार्थियों को अंतिम मौका
हवामहल क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी, विधायक ने किए कई शिलान्यास–लोकार्पण
राजस्थान में 6.57 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर से 70,000 नए रोजगार सृजित होने की प्रबल उम्मीद
ग्लोरियस नारी अवार्ड एवं सुपर मॉम शो का आयोजन 30 अप्रैल को
21 बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, सड़क सीमा में हटाए अतिक्रमण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account