By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ज्ञान सबसे बड़ा धन और शिक्षा सबसे बड़ा दान- उपराष्ट्रपति धनखड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ज्ञान सबसे बड़ा धन और शिक्षा सबसे बड़ा दान- उपराष्ट्रपति धनखड़
JaipurUncategorized

ज्ञान सबसे बड़ा धन और शिक्षा सबसे बड़ा दान- उपराष्ट्रपति धनखड़

RMT network
Last updated: May 1, 2024 5:23 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में ‘द कुलिश स्कूल’ का उद्घाटन और राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस मौके पर ज्ञान को सबसे बड़ा धन तथा शिक्षा को सबसे बड़ा दान और समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि शिक्षा शरीर व आत्मा के बीच संतुलन का कार्य करती है और जीवन में शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं है।उपराष्ट्रपति धनखड़ व कोठारी ने इस मौके पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने जीवन में स्कूल में मिले संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि “मेरा जन्म भले किठाना गांव में हुआ, लेकिन असली जन्म सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ में हुआ।” उन्होंने कहा कि हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति में शिक्षा के महत्व पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी तरह संविधान की मूलप्रति के भाग 2 में गुरुकुल और भाग 4 में कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण के गीता उपदेश का प्रसंग के चित्र, संविधान सभा द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व को दर्शाते हैं।शिक्षा ही असमानता मिटाने का साधनउपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि शिक्षा ही समाज मे समानता लाने और असमानता मिटाने का साधन हो सकती है। इसके अलावा बदलाव का कोई और रास्ता नहीं हो सकता है। शिक्षा में अपना स्थान बनाने वाले ही हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए अपने योगदान की आहुति देनी होगी। साथ ही, सरकारी तंत्र, सरकारी नीतियां और सरकारी व्यवस्था कुछ इस प्रकार का वातावरण पैदा करें, जिससे हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा चमकाने और सपने पूरा करने का अवसर मिल सके।समृद्ध हो रही अर्थव्यवस्थाउपराष्ट्रपति ने भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता की चर्चा करते हुए कहा कि जब 1989 में पहली बार लोकसभा का सदस्य बना तो हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत लंदन शहर से भी कम थी। आज हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, हमने यूके को पीछे छोड़ दिया। आने वाले सालों में हम जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ देंगे।सबके ऊपर प्राइस टैग लग गएपत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी शिक्षा ने हमें अंग्रेज बना दिया और बेरोजगारी बढ़ने का मूल कारण भी शिक्षा ही है। सबको सरकारी नौकरी चाहिए, क्योंकि वहां कच्चा-पक्का सब चलता है। निजी क्षेत्र में ऐसा नहीं चलता। कोठारी ने कहा कि आज हम उपभोक्ता सामग्री बन गए है, सबके ऊपर प्राइस टैग लग गए हैं। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त परिवार टूट रहे हैं, मां-बाप के पास बच्चों के लिए समय नहीं है। बच्चों को स्कूल और मोबाइल के भरोसे छोड़ दिया गया है। बच्चों को ऐसा बनाना होगा कि वे समाज को कुछ देने लायक बनें, उन्हें समाज से लेने के लिए तैयार नहीं करें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण: 250 अतिक्रमणकर्ताओं को जारी किये नोटिस
Next Article रोड़वेज की 306वीं बोर्ड बैठक: बैठक में वर्ष 2022-23 के अअंकेक्षित वार्षिक लेखो का हुआ अनुमोदन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332261
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मुख्यालय पर मौजूद रहने के आदेश की अवहेलना पर सहायक अभियंता निलंबित
भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य आतिशबाजी, रोशनी से जगमगाया पार्टी कार्यालय
आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा कि जा रही फोगिंग, एंटीलारवा
डिसएबल नहीं, डिफरेंटली एबल’: पुलिस ने दिव्यांग बच्चों को सिखाया आत्म-सुरक्षा का पाठ
तरांगना फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय दिवाली एक्जीबिशन का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account