हरमाड़ा में दो बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम हरमाडा में करीब 02 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 18 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-9 में सूओमोटो के तहत जगतपुरा में श्री राम विहार कॉलोनी की रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम हरमाडा में सीएचसी की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बाउन्ड्रीवॉल का अवैध निर्माण कर किये गये अतिक्रमण को आज जोन-13 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम माचवा , जिला जयपुर में करीब 08 बीघा कृषि भूमि / नदी-नाला बाहव क्षेत्र पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें तथा भूमि को समतल कर ‘‘रामदेवनगर’ के नाम से बनाये गये कमरे का ढाचा, टीनर्शैडनुमा निर्माण, प्लॉटों की बाउन्ड्रीवॉल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने पर अब्दुल रहमान प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशोें की पालना में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त भूमि की जमाबंदी पर अब्दुल रहमान प्रकरण में उच्च न्यायालय का नोट अंकित है, जो कि नदी नाले के बहाव क्षेेेत्र की भूमि पर अंकित होता है।
जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कालवाड स्टेण्ड जोबनेर रोड , जिला जयपुर में करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें तथा भूमि को समतल कर बनार्इ्र गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
इसी प्रकार जोन-9 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा में श्रीराम विहार कॉलोनेी की रोड़ सीमा में करीब 06 स्थानों पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से अत्यधिक लम्बाई में बने चबूतरें, सीढ़ियां, इत्यादि किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को सुओमोटो के तहत नोटिस जारी कर मुनादी की गई एवं अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज जोन-च्त्छ;ैद्ध के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 12, 09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 525 बीघा आज तक कुल 1342 बीघा सरकरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है व वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 294 आज तक कुल 677 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जोन-12 में अठारह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
