जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-01 में झालाना संस्थानिक क्षेत्र कृष्णा हॉस्टल के सामने करीब 1200 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया एवं सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर, अनुपयोगी कियोस्कों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित झालाना संस्थानिक क्षेत्र कृष्णा हॉस्टल के सामने करीब 1200 वर्गगज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर सीमेंट के पिलर गाडकर, तारबंदी कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-01 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। तथा कृष्णा हॉस्टल के समाने ही सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर, हो रहे 10 अनुपयोगी कियोस्कों को जोन 01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन- तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-01 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जोन-1 में झालाना संस्थानिक क्षेत्र में 1200 वर्ग गज भूमि से अतिक्रमण हटाया
