लक्ष्य से दुगना वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में मिसाल कायम की
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने हरियाली तीज के पावन अवसर पर ‘हरियालो राजस्थान’ वृक्षारोपण महाभियान के तहत एक ही दिन में रिकॉर्ड 51 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। यह उपलब्धि प्राधिकरण द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर निर्धारित 25 हजार पौधों के लक्ष्य से दोगुनी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में जेडीए ने जयपुर शहर और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
जेडीसी आनंदी ने बताया कि इस महाभियान के अंतर्गत रोपित सभी 51 हजार से अधिक पौधों का विवरण हरियालो राजस्थान ऐप पर अपलोड किया गया है। यह पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जेडीए की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जेडीए द्वारा इस विशाल अभियान में विशेष सफलता अर्जित कर राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम को रेखांकित किया है।
जेडीए इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सरकारी विभागों का आभार व्यक्त करता है। जेडीए सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने में सक्रिय योगदान दें।
इसके अभियान के तहत जेडीए द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में “एक बारीय वृक्षारोपण” के अंतर्गत 551 अर्जुन के 10 फीट ऊंचाई के पौधों का एक साथ रोपण कर अर्जुन वाटिका का निर्माण भी किया गया है। जेडीए – संरक्षण और विकास की दिशा में एक कदम आगे।
जेडीए ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाभियान में रोपे 51 हजार पौधे
