जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम बस्सी मानसर खेडी मेें गैर मुमकिन नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जोन-11 में निजी खातेदारी करीब 12 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बस्सी मानसर खेडी मेें गैर मुमकिन नाले की भूमि के खसरा नं. 130 व 150 पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, लोहे के एंगल लगाकर, तारबंदी कर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर गैर मुमकिन नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कलवाड़ा, अजयराजपुरा रोड़, जिला जयपुर में करीब 12 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘सेज आश्रय’’ के नाम से बनाई गई ग्रेवल, सीमेन्ट के ब्लॉक की सड़के, बाउन्ड्रीवाल, लोहे का गेट, टीनषेडनुमा कोठरी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 272 आज तक कुल 655 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जेडीए ने बारह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
