जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में आगरा रोड़ के पास जेडीए की अनुमादित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 ग्राम बरखेडा में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आगरा रोड़ के पास जेडीए की अनुमोदित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बाउन्ड्रीवॉल का अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 की मौजूदगी में आज जोन- 10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बरखेडा जिला जयपुर के खसरा न0 631 गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 500 मीटर लम्बाई में सीमेंट के पिल्लर गाड, तारबन्दी कर टीन शेड लगाकर झाडियां डालकर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 की मौजूदगी में आज जोन- 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर गैर सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्रीमती शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उन्होंने अपील की है की आमजन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24गx7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/ अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
