जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम रोजदा में जेडीए की फार्म हाऊस योजना की 08 बीघा सरकारी भूमि पर किये गये कब्जें-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। साथ ही मुरलीपुरा क्षेत्र में बालाजी इन्जिनियरिंग कॉलेज के सामने 80 फीट रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाष चन्द्र विष्नोई ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रोजदा में जेडीए की फार्म हाऊस योजना की भूमि करीब 08 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर बनाये गये 05 पक्के मकानों, झोपडियां, पानी का हॉज, सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर, तारबंदी कर किये गये कब्जें-अतिक्रमणों को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निषादेही पर जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर उक्त सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मुरलीपुरा क्षेत्र में बालाजी इन्जिनियरिंग कॉलेज के सामने 80 फीट रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर बनाई गई 02 पक्की दुकानें, 07 टीनषेडनुमा अवैध निर्माण इत्यादि किये गये कब्जें-अतिक्रमणों को आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी की स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस जविप्रा जयपुर कैलाष चन्द बिष्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों को हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पी.बी.एक्स. न.ं 2210 पर 24×7 पर सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
जेडीए ने आठ बीघा सरकारी भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त: सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण हटाए
