शिल्पग्राम में होगा पेन्टिग कॉम्पिटिशन, 60 हज़ार रुपये तक के नकद पुरुस्कार बांटे जाएंगे
जयपुर कला महोत्सव में 200 से अधिक कलाकार अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे
जयपुर। जयपुर कला महोत्सव 2025 के 8वें संस्करण में होगा पेन्टिंग, स्कल्पचर, डिज़ाइन और इन्स्टॉलेशन आर्ट का संगम। देश भर के ख्याति प्राप्त कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन। विज़ुअल आर्ट विभाग, राजस्थान यूनिवर्सिटी और प्रतिभा एज्युकेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सोसायटी की ओर से 1 नवम्बर 2025 से जयपुर कला महोत्सव 2025 के 8वां, 5 दिवसीय संस्करण सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक जयपुर के जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम में आयोजित किया जाएगा।
लाइव डेमो और आर्ट वर्कशॉप होंगेः
रंगबिरंगी पेंटिंग्स, डिज़ाइनस, क्राफ्ट और इन्स्टॉलेशन आर्ट से सजेगा जवाहर कला केन्द्र का शिल्पग्राम। कला जगत के कई महान कलाकार “आर्टिस्ट एण्ड फ्यूचर ऑफ आर्ट” विषय पर चर्चा करेंगे। कई दिग्गज कलाकार अपने आर्टवर्क डिस्प्ले करेंगे और साथ ही अपने आर्टवर्क का लाइव डेमो भी देंगे। देश के भावी युवा कलाकारों के लिए कई प्रकार के आर्ट वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे।
तीन दिवसीय पेन्टिंग कॉम्पिटिशन होगाः
जयपुर कला महोत्सव में 1 से 5 नवम्बर के बीच 3 दिवसीय पेन्टिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कला महोत्सव के प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं, जो कि निःशुल्क होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को 60 हज़ार रुपये तक के नकद पुरुस्कार एवं सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को केवल एक फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कई आर्ट कॉम्पिटिशन होंगेः
समारोह के संयोजक बी. एम. चांदना एवं विज़ुअल आर्ट विभाग के हेड रजत पंडेल ने बताया कि, इस कला महोत्सव में लगभग 150 स्टॉल्स लगाये जाएंगे। महोत्सव में देश के अलग-अलग प्रान्तों से 200 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। साथ ही इस कला महोत्सव में आर्ट इन्स्टॉलेशन, रंगोली मेकिंग, फेस पेन्टिग, पोट्रेट पेन्टिग और मेहंदी जैसे कई आर्ट कॉम्पिटिशन्स् आयोजित किए जाएंगे।
फैशन शो और कल्चरल प्रोग्राम आयोजित होंगेः
कल्चरल कोऑर्डिनेटर सुहास दत्ता ने बताना कि जेकेके शिल्पग्राम में 2 से 4 नवम्बर के बीच कई प्रकार के कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे, कला महोत्सव के कलाकारों, प्रतिभागियों के साथ-साथ महोत्सव में आने वाले आगंतुक भी भाग ले सकते हैं। कल्चरल प्रोग्राम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से बेस्ट परफॉर्मर को पुरुस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित केया जाएगा। इसके अतिरिक्त 2 एवं 3 नवम्बर की शाम को फैशन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें एमिटी यूनिवर्सिटी और ज्योति विद्यापीठ महिला यूनिवर्सिटी की छात्राओं द्वारा फैशन शो एवं रैम्पवॉक किया जाएगा, जिसमें सीमा, चंचल, सृष्टि, रविना, खुशी, पूर्वी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगी। इस शो में पारंपरिक परिधानों और डिज़ाइनों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं धरोहर प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करना और कला व संस्कृति के विविध रंगों को समाज के सामने लाना है।
महोत्सव में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारः
जयपुर कला महोत्सव 2025 के 8वें संस्करण में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों में से हैं: दिल्ली से – पद्मश्री प्रो. बिमान बिहारी दास, तीर्थंकर बिस्वास, प्रो. आनन्दमय बनर्जी, धर्मेन्द्र राठौड़, सुभाष रॉय, प्रलोय दत्ता, जितेन हजारिका, प्रयाग शुक्ला, अमित कपूर, रुकी चटर्जी, रवि गोस्वामी, मनोविनोद चक्रवर्ती, नरेन्द्र केशव। जयपुर से – शुभांकर बिस्वास, बिन्दु सलुजा, कविता उपाध्याय, मिनाक्षी करनवाल। फरीदाबाद से – बरुन रॉय चौधुरी। प. बंगाल से – रनेन्द्रजीत शी, शान्तनु रॉय, बिक्रमजीत देबनाथ आदि।
जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम में 1 नवम्बर से शुरु होगा 5 दिवसीय कला एवं रंगों का महाकुम्भ
