जयपुर। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्षन में जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता मेें भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 204वीं बैठक में विभिन्न प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में ग्राम जयसिंहपुरा खोर तहसील जयपुर एवं ग्राम आमेर तहसील आमेर में क्षेत्र की आवश्यकता के मद्देनजर अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण हेतु भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।
अधिशाषी अभियंता परियोजना खण्ड-द्वितीय (उत्तर), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान जयपुर को उच्च जलाशय निर्माण हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
मुकेश कुमार राजपूताना रायफल्स, शौर्य चक विजेता को मोहनलाल सुखाडिया नगर योजना में 162 व.मी. का भूखण्ड लॉटरी के माध्यम से आवंटन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
ग्राम गाडोता तहसील मौजमाबाद, जिला जयपुर के खसरा नं. 417 रकबा 0.80 हेक्टेयर, खसरा नं. 597 रकबा 4.26 हैक्टेयर किस्म चरागाह किता 2 कुल रकबा 5.06 हैक्टेयर भूमि सुरक्षा पुलिस बल हेतु निःशुल्क आवंटन करने के प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लि., जयपुर द्वारा नींदड आवासीय योजना के समीप क्षेत्रफल 1500.00 व.मी. भूमि में से 33/11 के.वी. सब स्टेशन हेतु आरक्षित दर पर भूमि आवंटन का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम ग्रेटर, जयपुर को ग्राम भाटेड़ तहसील सांगानेर ख. नं. 835 रकबा 2.55 हैक्टेयर किस्म चरागाह में से 5472.00 व.मी. कचरा संग्रहण स्टेशन हेतु आवंटन करने के प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।
जयसिंहपुरा खोर एवं आमेर में अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत सीवरेज पम्पिंग स्टेशन हेतु प्रस्तावराज्य सरकार को भेजा जाएगा
