दस हजार पौंधो का करेगा वितरण, 6 स्थानों पर किए जाएंगे पौंधे वितरित
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर को जन सहयोग से हरा-भरा बनाने के लिए हर वर्ष की भांति पौधा वितरण का कार्य शुरू किया जा रहा है।
जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 04 सितम्बर 2024 से जविप्रा के द्वारा आमजन को निम्नानुसार वितरण केन्द्रों पर 10 हजार पौंधे वितरित किये जायेंगे।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 10 फीट ऊंचाई के 10000 पौधें जन साधारण को रियायती दर पर वितरित किये जायेंगे। दिनांक 04.09.2024 से जविप्रा के द्वारा आमजन को निम्नानुसार वितरण केन्द्रों पर पौधें वितरित किये जायेंगे
पौधे वितरण केन्द्र दो हजार पौधे वितरित किये जायेंगे। जवाहर सर्किल में 2000 पौधों के लिए श्री अब्दुल मजीद, मो. 9413340438 व लालचंद मीणा, मो. 9414745374 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सेन्ट्रल पार्क में 1000 पौधे हेतु उमेश गुप्ता, मो. 9414322649 व लालचंद मीणा, मो. 9414745374, वैशाली नर्सरी पार्क में 1500 पौधे हेतु जितेन्द्र सिंह, मो. 9929239628 व लालचंद मीणा, मो. 9414745374, त्रिवेणी नगर, सामुदायिक केन्द्र में 2000 पौधे हेतु उमेश गुप्ता, मो. 9414322649 व लालचंद मीणा, मो. 9414745374, करधनी पार्क में 2000 पौधे हेतु एवं स्मृति वन, सीकर रोड विद्याधर नगर हेतु जितेन्द्र सिंह, मो 9929239628 व लालचंद मीणा, मो. 9414745374 से सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण हेतु प्रति व्यक्ति/प्रति परिवार को पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर छायादार/ फूलदार/ फलदार प्रजाति के अधिकतम पांच पौधें 50/- रू. (पचास रु. प्रति पौधा) की दर से दिये जायेंगे। कार्य प्रभारी/जोन प्रभारी द्वारा पौधे प्राप्तकर्ता को पौधें प्राप्ति की रसीद देना आवश्यक होगा। कार्य प्रभारी / जोन प्रभारी द्वारा वितरित किये जाने वाले पौधों की निर्धारित वितरण पंजिका संधारित की जायेगी। कार्य प्रभारी / जोन प्रभारी द्वारा वितरित किये गये पौधों से प्राप्त राजस्व को तीन दिवस में चालान द्वारा प्राधिकरण परिसर में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में जमा करायेंगे।
साथ ही जविप्रा पौध वितरण केन्द्र पर एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है जिसकी थीम ष्मेरा पौधा मेरी शानष् है। आमजन पौधे प्राप्त करके सेल्फी लेकर उद्यान अधीक्षक के मोबाईल नं. 9413340438 पर प्रेषित कर सकेंगे। आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित राशि का भुगतान करके गुणवत्ता पूर्ण पौधें ही स्वीकार करें। वितरित किये जा रहे पौधों की दर एवं गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वरिष्ठ उद्यानविज्ञ, कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
जयपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जेडीए रियायती दरों पर बांटेगा छायादार एवं फलदार
