जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाया गया।
जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सड़कों पर अस्थायी रूप से किये जा रहे अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांकः15.07.2024 से शुरू की गई। जिसमें आज दिनांकः 25.07.2024 को झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक के एरिया में करीब 220 अतिक्रमणों को हटवाया। लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 1855 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देषन में उप नियंत्रक-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 07 के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर झारखण्ड तिराये से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड़ से खातीपुरा तिराहा होते हुये लता सर्किल तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 04 कि.मी. तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये लोहे के ऐंगल, टीनषेड़, चाय, नास्तें की थडियां, ठेलें, तिरपाल, लोहे की रेलिंग, जालियां, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड, पत्थर, पट्टियां इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 220 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-06, 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। चौरड़िया पैट्रोल पम्प के सामने यातायात अवरूद्धों को हटावाकर रोड़ को सुगम करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 07, पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, स्थानीय पुलिस थाना का पुलिस बल, नगर निगम का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की जा रही है।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 4 कि.मी. तक हटाए अतिक्रमण
