जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-1, 2 व 10 में रामनिवास बाग से घाटगेट आगरा रोड घाट की घूणी, ट्रान्सपोर्ट नगर दिल्ली वाईपास रोड ईदगाह तक र्रोड के दोंनों तरफ करीब 7 कि.मी. तक अवैध निर्माण हटाए। जोन-5 व पीआरएन नोर्थ में ओम होटल से 200 फीट वाईपास होते हुए पुरानी चुंगी अजमेर रोड तक के एरिया में आज करीब 140 अतिक्रमणों को हटवाया। लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 1285 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवा कर रोड सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सड़कों पर अस्थायी रूप से किये जा रहे अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांकः15.07.2024 से शुरू की गई। जिसमें आज दिनांकः 23.07.2024 को रामनिवास बाग से घाटगेट आगरा रोड घाट की घूणी, ट्रान्सपोर्ट नगर दिल्ली वाईपास रोड ईदगाह तक र्रोड के दोंनों तरफ करीब 7 कि.मी. तक के एरिया में करीब 120 अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देषन में मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उप नियंत्रक-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-1, 10, एस आई के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर रामनिवास बाग से घाटगेट आगरा रोड घाट की घूणी, ट्रान्सपोर्ट नगर दिल्ली वाईपास रोड ईदगाह तक र्रोड के दोंनों तरफ करीब 7 कि.मी. तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, लोहे के एंगिल टीनशेड, सीमेन्ट के पिलर, बांस तम्बू तिरपाल की झुग्गी झोंपडी, लगाये गये चाय, नास्तें की थडियां, ठेलें, रेलिंग, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 120 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन- 1, 2, 10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-1, 10 एस आई, पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, स्थानीय पुलिस थाना का पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उप नियंत्रक-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन- 06, पीआरएन (नॉर्थ), एस आई के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर ओम होटल से 200 फीट वाईपास होते हुए पुरानी चुंगी अजमेर रोड ़तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये चाय, नास्तें की थडियां, ठेलें, तिरपाल, रेलिंग, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 140 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन- 5, पीआरएन (नॉर्थ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन- 6, पीआरएन (नॉर्थ), पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, स्थानीय पुलिस थाना का पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 7 कि.मी. तक तक अवैध निर्माण हटाए
