खातीपुरा (जयपुर) से रेलमंत्री द्वारा किया गया शुभारंभ
जयपुर। अश्विनी वैष्णव, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए 65 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का लोकार्पण एवं जयपुर-असारवा एक्सप्रेस के सभी वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रिटेंड कंबल कवर की सुविधा का शुभारंभ दिनांक 16.10.2025, गुरूवार को खातीपुरा (जयपुर) पर आयोजित कार्यक्रम से किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार अश्विनी वैष्णव, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए 65 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का लोकार्पण एवं जयपुर-असारवा एक्सप्रेस के सभी वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रिटेंड कंबल कवर की शुरूआत दिनांक 16.10.2025, गुरूवार को खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से की गई।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 65 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली की सुविधाओं का लोकापर्ण किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और रेलवे क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन के कारण ही रेलवे क्षेत्र में इतने बड़े परिवर्तन संभव हो पाए हैं। कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने जयपुर-असारवा एक्सप्रेस के सभी वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रायोगिक तौर पर प्रिटेंड कंबल कवर की सुविधा की भी शुरूआत की गई।
खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मंजू शर्मा, सांसद, जयपुर, घनश्याम तिवाडी, सांसद, (राज्यसभा) राजस्थान, कैलाश चन्द वर्मा, विधायक, बगरू, महाप्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ, मंडल रेल प्रबन्धक जयपुर रवि जैन, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।
जयपुर-असारवा एक्सप्रेस के सभी वातानुकुलित श्रेणी के यात्रियों के लिए कंबल कवर की सुविधा का शुभारंभ
