जयपुर। रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे स्पेशल रेल सेवा (12 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 01433, पुणे-सांगानेर (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.04.25 से 25.06.25 तक (12 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक बुधवार को 09.45 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.40 बजे सांगानेर पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 01434, सांगानेर (जयपुर)-पुणे साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.04.25 से 26.06.25 तक (12 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक गुरूवार को 11.35 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.30 बजे पुणे पहुॅचेगी। इस गाडी में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।
ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा (12 ट्रिप) का संचालन
