जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 06.04.25 से 29.06.25 तक (13 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 07.04.25 से 30.06.25 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 10.04.25 से 26.06.25 तक (12 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 11.04.25 से 27.06.25 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 09.04.25 से 25.06.25 तक (12 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 10.04.25 से 26.06.25 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेषल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 12.04.25 से 28.06.25 तक (12 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 13.04.25 से 29.06.25 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। उपरोक्त रेलसेवाओं के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।
ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 4 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
