नई दिल्ली। दिन पर दिन गर्मी भीषण रूप लेती जा रही है। हाल ही में, मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में तेज लू चलने और तापमान बढ़ने की भी चेतावनी जारी की है। Heat Waves की वजह से हमारी सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। तापमान बढ़ने की वजह से हमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं परेशानियों में एक पाचन से जुड़ी समस्या भी है।
ज्यादा गर्मी की वजह से पेट खराब होने या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए Heat Waves के दौरान क्यों पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और कैसे इनसे बचा जा सकता है।
डिहाइड्रेशन- तापमान ज्यादा बढ़ने की वजह से अधिक पसीना आता है और इसके कारण शरीर से ज्यादा पानी का लॉस होता है। इसकी वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो पाचन क्रिया में बाधा डालता है। शरीर में पानी की कमी की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज हो सकती है।
कम भूख लगना- कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में कम भूख लगती है, जिसके कारण वे कम खाना खाते हैं। लेकिन अपनी सामान्य डाइट से कम खाना खाने के कारण आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
खाने से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ता है- गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होने के कारण खाने में जर्म्स आसानी से पनपते हैं, जिसके कारण खाने के जरिए फूड पॉइजनिंग, जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। खाने से होने वाली बीमारियों के सामान्य लक्षणों में मितली, उल्टी, डायरिया, पेट दर्द, पेट में ऐंठन आदि शामिल हैं। इन बीमारियों की वजह से खाना पचाने में मुश्किल हो सकती है।
गर्मियों में बढ़ जाती है पेट खराब होने की समस्या
