जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबको न्याय देने के लिए और समाज के हर वर्ग का विकास करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होने बताया की प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देशभर में 56 करोड़ 37 लाख से अधिक खाते खोले गए है। और राजस्थान में 3 करोड़ 75 लाख से अधिक खाते खोले गए है। प्रधान मुद्रा योजना के अंतर्गत 54 करोड़ 69 लाख से अधिक लोगो को 3534787 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए है। वही राजस्थान में 2 करोड़ 34 लाख 42 हज़ार लोगो इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हुये है जिन्हे अब तक 185728 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ 33 लाख कनेक्शन आवंटित किए गए है। जबकि राजस्थान में 73 लाख 77 हज़ार कनेक्शन आवंटित किए गए है। वर्ष 2015 से सितंबर 2025 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत देशभर में अब तक 2 करोड़ 79 लाख से अधिक मकानों का निर्माण किया गया है। जिसके अंतर्गत 259202 करोड़ की राशि आवंटित की गयी । वही 2016 से सितंबर 2025 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना के अंतर्गत देशभर में अब तक 94 लाख 11 हज़ार से अधिक मकानों का निर्माण किया गया है। वही राजस्थान में इस योजना के अंतर्गत 2 लाख 41 हज़ार मकान का निर्माण किया गया है। जिसके लिए 5499 करोड़ रूपये आवंटित किए गए ।
उन्होने बताया की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष भारत योजना) में 9 करोड़ 62 लाख से अधिक लोगो ने इसका लाभ लिया है वही राजस्थान में 2018 से 2025 तक 73 लाख से अधिक लोगो को इस योजना का लाभ मिला है। इसके लिए 7968 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। डी एडिक्शन सेंटर के लिए 2021 से 2024 तक 2032 डी एडिक्शन सेंटर को 366 करोड़ 77 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी गयी है जिसमे राजस्थान के 125 सेंटर को 25 करोड़ से अधिक राशि आवंटित की गयी है। देश भर में विभिन्न स्थानो पर ओल्ड ऐज़ होम के लिए 2021 से 2024 तक 2300 ओल्ड ऐज़ होम के निर्माण के लिए 407 करोड़ से अधिक की राशि दी गयी है। जिसमे राजस्थान के 102 ओल्ड ऐज़ होम के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गयी है।
केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कटिबद्ध है- रामदास अठावले
