जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की कर्मचारी ट्रेड यूनियन द्वारा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति होने पर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
कर्मचारी ट्रेड यूनियन अध्यक्ष श्रीमति कोमल यादव ने बताया कि कनिष्ठ सहायक से 17 वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति आदेश जारी करने पर उपाध्यक्ष श्रीमति कुकल देवी, समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुक्त डॉ. गौरव सैनी का आभार व्यक्त किया।
कर्मचारी ट्रेड यूनियन ने कनिष्ठ सहायक से 17 वरिष्ठ सहायकों के पद पर पदोन्नति होने पर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी का किया आभार व्यक्त
