जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल द्वारा दिनांक 23.08.2024 को तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए जेडीए के जोन 9 में एसीबी की कार्यवाही के पश्चात् जोन में पदस्थापित अधिकारी/कर्मचारियों को निलंबित किया।
निलंबित किए गए अधिकारि कर्मचारी निम्नानुसार है
1 गुलाब चंद, उपायुक्त जेडीए सेवा
2 लक्ष्मी कांत गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रतिनियुक्ति पर (पैतृक विभाग राजस्व मंडल)
3 श्रीराम शर्मा, पटवारी प्रतिनियुक्ति पर (पैतृक विभाग जिला कलक्टर, जयपुर)
4 खेमराम मीणा, कनिष्ठ अभियंता नगरीय विकास विभाग
5 रविकांत शर्मा, भू अभिलेख निरीक्षक प्रतिनियुक्ति पर (पैतृक विभाग जिला कलक्टर, जयपुर)
6 श्रीमती रूक्मणी कुमारी , भू अभिलेख निरीक्षक प्रतिनियुक्ति पर (पैतृक विभाग जिला कलक्टर, जयपुर)
7 श्रीमती विमला मीणा पटवारी प्रतिनियुक्ति पर (पैतृक विभाग जिला कलक्टर, जयपुर)
निलंबन काल के दौरान निलंबित किए गए अधिकारी/कर्मचारी अपने पैतृक विभाग में उपस्थिती देंगे।
एसीबी की कार्यवाही के बाद जेडीसी ने किया सात अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित
