नई दिल्ली। शरद केलकर और महेश मांजरेकर के बाद अब शाहिद कपूर भी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि एक्टर जल्द ही ‘OMG 2’ फेम डायरेक्टर अमित राय की अगली फिल्म में शिवाजी के रोल में नजर आएंगे। शाहिद के अलावा मेकर्स ने इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबती को भी अप्रोच किया है। वो इसमें औरंगजेब के किरदार में नजर आ सकते हैं। यह फिल्म दिसंबर 2024 तक फ्लोर पर जा सकती है। इसे साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे।
शाहिद ने इससे पहले फिल्म ‘पद्मावत’ में राजा रतन सिंह का रोल प्ले किया था। यह उनके करियर की इकलौती पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में औरंगजेब के रोल के राणा डायरेक्टर अमित की पहली पसंद हैं। हालांकि, अभी इस पर फाइनल डिस्कशन होना बाकी है। शाहिद भी इस किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
फिलहाल मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करने के साथ-साथ इसके प्री-प्रोडक्शन पर जुटे हुए हैं। दिसंबर तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि शाहिद इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। वो इस रोल को लाइफ टाइम अपॉर्च्युनिटी के तौर पर देख रहे हैं।
एक्टर शाहिद कपूर निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार
