जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर में दायर रिट याचिका संख्या 17971/2022 में उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट बाईपास तक रोड़ की चौडाई जोनल डवलपमेन्ट प्लान के अनुसार किए जाने के संबंध में जेडीसी आनंदी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में चिन्हीकरण हेतु पांच टीमों का गठन किया गया।
गठित प्रत्येक टीम में उपायुक्त, ए.टी.पी., तहसीलदार, इंजीनियर व प्रवर्तन अधिकारी को रखा गया था। दिनांक 05.04.2025 को टीम उपायुक्त के नेतृत्व में उक्त गठित टीमों द्वारा मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन व उपनियंत्रक प्रवर्तन तृतीय की मौजूदगी में जोनल डवलपमेन्ट प्लान के अनुसार झारखण्ड मोड से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट बाईपास तक चिन्हीकरण की कार्यवाही की गई।
मौके पर मौजूद स्थानीय व्यापारियों एवं निवास कर रहे लोगों को जेडीए द्वारा गठित टीमों व स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा समझाईश की जाकर अवैध अतिक्रमणों को दिनांकः 09.04.2025 से पूर्व हटाने हेतु अपील की गई। उक्त किये गये अवैध अतिक्रमणों को दिनांक 09.04.2025 को जेडीए द्वारा हटाया जायेगा।
उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट बाईपास तक किया चिन्हीकरण
