शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को निरंतर फील्ड में रहकर मानिटरिंग के दिये निर्देश
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacific तैयारियों के संबंध में किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, मुख्यालय स्तर के अधीक्षण अभियन्ता, उपायुक्त जगतपुरा, उपायुक्त मालवीय नगर, उपायुक्त सांगानेर, उपायुक्त गैराज, उपायुक्त एनयूएलएम, उपायुक्त स्वास्थ, उपायुक्त उद्यान, उपायुक्त पशु प्रबंधन, उपायुक्त सतर्कता, उपायुक्त राजस्व प्रथम, अधिशाषी अभियन्ता प्रोजेक्ट प्रथम एवं द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय,राजस्व अधिकारी मुख्यालय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं त्पब स्टाफ मौजूद रहे।
आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 एवं 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacificपर एक-एक बिन्दु पर विस्तारपूर्वक संबंधित अधिकारी से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आयुक्त ने 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacific की तैयारियों के संबध में चर्चा करते हुए कहा कि 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacificसे जुडे हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गयी। उपायुक्त उद्यान को निर्देश दिये की सड़क किनारे लगे पेड-पौधों की कटाई-छंटाई की जाये, हैंगिंग प्लांट लगाए जाए। उपायुक्त पशु प्रबंधन को निराश्रित, बेसहारा पशुओं को हटाने, उपायुक्त राजस्व (प्रथम) को शहर में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दिये हैं। उपायुक्त सतर्कता कोे अस्थाई अतिक्रमणो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उपायुक्त गैराज को मैकेनिकल स्वीपिंग एवं नाईट स्वीपिंग का एवं ओपन कचरा डिपो उठाने का काम होना चाहिए जिससे शहर स्वच्छ दिख सके। उपायुक्त एनयूएलएम को स्वंम सहायता समुह कि महिलाओ को सपअम लाख कि चुडिया एवं अन्य उपयोगी सामान बनाने वालो कि स्टँाल लगवाने के निर्देश दिये ।
आयुक्त रूकमणी रियाड ने 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacific तैयारियों के संबंध में Ric में ली बैठक
