जयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री याताया को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-डा. अम्बेडकर नगर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09727, जयपुर-डा. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.10.25 से 31.10.2025 तक (03 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 13.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 01.30 बजे बजे डा. अम्बेडकर नगर पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09728, डा. अम्बेडकर नगर -जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 से 01.11.25 तक (03 ट्रिप) डा. अम्बेडकर नगर से प्रत्येक शनिवार को 05.20 बजे रवाना होकर 18.10 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मे किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर व रतलाम व इंदौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 09 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 पॉसरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-डा. अम्बेडकर नगर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
