जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुये मानसरोवर जोन की टीम ने सोमवार को 7 अवैध निर्माणों को सीज किया।
उपायुक्त मानसरोवर जोन लक्ष्मीकान्त कटारा ने बताया कि मानसरोवर जोन में बिना निर्माण स्वीकृति व अनुमति के 7 भवनों भूखण्ड संख्या 117/433, 38/288, 42/13/12, दुकान संख्या एस-53 व एस-54, एस-20, एस-30 को नगर निगम मानसरोवर जोन की कारवाई में अवैध निर्मित भवनों को नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 (7) (एफ) के तहत सीज किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त भवन मालिकों को पूर्व में विधिवत रूप से नोटिस दिया जाकर सुनवाई का अवसर प्रदान किया इसके उपरान्त भी भवन निर्माण की स्वीकृति, अनुमति प्राप्त नहीं की गई। इसलिए सीज की कारवाई की गयी।
