24.08.24 से 28.08.24 तक 02 मिनट का करेगी ठहराव
जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा का नानकसर स्टेशन पर दिनांक 24.08.24 से 28.08.24 तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 24.08.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह नानकसर स्टेशन पर 09.43 बजे आगमन एवं 09.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 27.08.24 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह नानकसर स्टेशन पर 16.40 बजे आगमन व 16.42 बजे प्रस्थान करेगी।
अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा का नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
