जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में झोटवाड़ा में युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा ने आत्मनिर्भर भारत को केवल स्वीकार नहीं किया उसे जीकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि झोटवाड़ा मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की धरती है और यहाँ का हर नागरिक “हम आत्मनिर्भर बनेंगे” की भावना से आगे बढ़ रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा यहाँ का युवा नौकरी खोजने नहीं, नौकरी देने की क्षमता और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। और हमारी माताएँ-बहनें घर संभालते-संभालते आज व्यापार, तकनीक और नेतृत्व भी संभाल रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि झोटवाड़ा की प्रगति केवल आर्थिक के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन भी है। यहाँ महिला सुरक्षा संस्कार, जिम्मेदारी और संकल्प है। हर बूथ पर महिला सुरक्षा हमारा धर्म, हर गली में सम्मान और सुरक्षा का वातावरण, परिवार नहीं समाज मिलकर बेटियों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा “जब बेटी सुरक्षित होती है, तब ही वह उड़ान भरती है। झोटवाड़ा ने सुरक्षा, सपने, समर्थन और शक्ति दिया है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा झोटवाड़ा की महिलाएँ बाजरे के लड्डू से लेकर फूड यूनिट चला रही हैं, सिलाई-कढ़ाई से फैशन-उद्यम बना रही हैं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन ऑर्डर और ONDC अपना रही हैं, दर्जनों युवा बहनें कोर्स, स्किल और स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। सुरक्षा से लेकर सफलता तक झोटवाड़ा की नारी शक्ति नेतृत्व कर रही है। रक्षा, डिजिटल और कृषि-तकनीक में भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा “झोटवाड़ा परिवार है। संकट आए तो साथ, सफलता आए तो साथ। जहाँ बेटियाँ सुरक्षित हैं, युवा नवाचार कर रहे हैं, और देशभक्ति जन्म के साथ आती है वही वास्तविक आत्मनिर्भर भारत है।”
हमारी बहनें सपने भी संभालती हैं और व्यवसाय भी बनाती हैं- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
