By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: स्टब्स और कोएत्ज़ी ने भारत की पकड़ में आए मैच को उनके जबड़े से छीना
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > स्टब्स और कोएत्ज़ी ने भारत की पकड़ में आए मैच को उनके जबड़े से छीना
Sports

स्टब्स और कोएत्ज़ी ने भारत की पकड़ में आए मैच को उनके जबड़े से छीना

RMT network
Last updated: November 11, 2024 5:45 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। दूसरे T20I में साउथ अफ़्रीका ने भारत की लगभग पकड़ में आ चुके मैच को अपने नाम कर लिया। साउथ अफ़्रीका को एक लो स्कोर का पीछा करना था और तेज़ शुरुआत भी हुई थी लेकिन वरुण चक्रवर्ती के चक्रवात ने मेज़बान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। अर्शदीप सिंह द्वारा पहली सफलता दिलाई जाने के बाद चक्रवर्ती ने मोर्चा संभाल लिया और एक-एक कर साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ पवेलियन की राह पकड़ने लगे।
साउथ अफ़्रीकी पारी के छठे ओवर में अपना पहला ओवर डालने आए चक्रवर्ती ने एडन मारक्रम को अपना पहला शिकार बनाया और अगले ही ओवर में उन्होंने रीज़ा हेंड्रिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जबकि ऊपर बल्लेबाज़ी के लिए प्रमोट किए गए मार्को यानसन भी चक्रवर्ती की फिरकी का शिकार हो बोल्ड हो गए। हालांकि असली बवंडर साउथ अफ़्रीका की पारी के 13वें और चक्रवर्ती के चौथे ओवर में आया जब उन्होंने लगातार दो गेंदों पर हाइनरिक क्लासन और डेविड मिलर का शिकार कर लिया। चक्रवर्ती साउथ अफ़्रीका में T20I में पंजा खोलने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ भी बने। 22 पर अपना पहला विकेट खोने वाली मेज़बान टीम अब 66 पर छह विकेट खो चुकी थी और अब पूरा दारोमदार ट्रिस्टन स्टब्स पर था।
साउथ अफ़्रीका के गेंदबाज़ों के सामूहिक प्रयास ने भारत को एक लो स्कोर पर तो रोक दिया था लेकिन मैच एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका था जहां भारत को पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए सिर्फ़ एक विकेट की तलाश थी।अंतिम चार ओवर में साउथ अफ़्रीका को 37 रन बनाने थे और सिर्फ़ तीन विकेट ही शेष थे। लेकिन स्टब्स और जेराल्ड कोएत्ज़ी ने मिलकर भारत के लगातार 11 T20 जीत के सिलसिले को रोक दिया। हालांकि भारत को एक कम स्कोर पर रोकने में साउथ अफ़्रीका के गेंदबाज़ों ने भी अहम भूमिका निभाई।
केशव महाराज को छोड़कर सभी पांच गेंदबाज़ों को एक विकेट हासिल हुआ और सबसे महंगे गेंदबाज़ भी ऐंडिले सिमेलाने साबित हुए जिन्होंने महज़ 6.65 की इकॉनमी से ही रन दिए। 9 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेलने वाले कोएत्ज़ी ने गेंदबाज़ी में भी अभिषेक शर्मा का शिकार किया था।
भारत ने पावरप्ले में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। पहले मैच के शतकवीर संजू सैमसन पारी की तीसरी ही गेंद पर जगह बनाकर खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए जबकि अभिषेक एक बार शॉर्ट गेंद का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव के पास यॉर्कर गेंद का कोई जवाब नहीं था। तीन विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल को ऊपर प्रमोट किया गया और तिलक वर्मा के साथ उनकी साझेदारी पनप भी गई थी हालांकि तिलक के एक तेज़ तर्रार शॉट पर डेविड मिलर ने एक कवर्स में एक बेहतरीन कैच लपक लिया। हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर अक्षर ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू ही किया था कि हार्दिक के शॉट पर वह द्रुभागुपूर्ण ढंग से नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी थी लिहाज़ा अब रिंकू सिंह और हार्दिक के रूप में भारत के पास अंतिम विशेषज्ञ जोड़ी क्रीज़ पर थी।
रिंकू भी एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लपके गए और हार्दिक शुरुआत में संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। एक समय लग रहा था कि भारत शायद पूरे ओवर भी नहीं खेल पाएगा लेकिन हार्दिक ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर भारत को 124 के स्कोर पर पहुंचाया। पारी के अंतिम ओवरों में हार्दिक ने ख़ुद के पास ही स्ट्राइक रखा, हालांकि इसके परिणामस्वरूप हार्दिक ने कुछ बड़े शॉट्स भी खेले और भारत एक ऐसे स्कोर तक पहुंच गया था, जहां से वह लड़ सकता था।
चक्रवर्ती का चक्रवात के आने के बाद मैच पर अब धीरे धीरे भारत की पकड़ बन रही थी। रवि बिश्नोई ने भी ऐंडिल सिमेलाने को पवेलियन लौटा दिया था। लेकिन इसके बाद 17वें ओवर में एक और ट्विस्ट आया। कोएत्ज़ी ने अर्शदीप की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया और स्टब्स ने भी अंतिम गेंद पर चौका जड़कर मेज़बान टीम की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। इसके ठीक अगले ओवर में कोएत्ज़ी ने मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया। 18वें ओवर में आवेश ख़ान की गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर उन्होंने मैच का मोमेंटम साउथ अफ़्रीका की ओर शिफ़्ट कर दिया। और 19वें ओवर में अर्शदीप की पहली दोनों गेंद पर चौके जड़कर स्टब्स ने मैच में साउथ अफ़्रीका के लिए अब बस औपचारिकताएं ही शेष कर दी और ओवर की अंतिम दो गेंदों पर बाउंड्री लगाकर साउथ अफ़्रीका के लिए जीत भी सुनिश्चित कर दी।
इस मैच से पहले भारत ने T20I में लगातार 11 मैच जीते थे। इस हार के साथ जीत का सिलसिला टूटने के साथ ही श्रृंखला भी अब बराबर हो गई है। अब दोनों ही टीमों को यह श्रृंखला जीतने के लिए अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे।भारत के लिहाज़ से बल्लेबाज़ी एक ऐसा पहलू है जहां उन्हें काम करने की ज़रूरत है। संभवतः भारतीय टीम अगले मैच में बल्लेबाज़ी में गहराई सुनिश्चित करने की ओर ध्यान दे सकती है। इसके अलावा अभिषेक की शॉर्ट गेंद के ख़िलाफ़ कमज़ोरी भी लगातार उजागर हो रही है, जिसका हल उन्हें जल्द निकालना होगा। अभिषेक पहले मैच में भी शॉर्ट गेंद पर ही आउट हुए थे और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ घरेलू श्रृंखला में भी गेंदबाज़ों ने उन्हें शॉर्ट गेंद से काफ़ी परेशान किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केयर ग्लोबल हेल्थ फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) को लेकर जयपुराइट्स में दिखा क्रेज
Next Article माया एक ठगिनी है इससे बचने का एक मात्र उपाय है भगवान का नाम जप और स्मरण- स्वामी रामभद्राचार्य

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332337
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी ने भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
लगातार चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ते हुए RR ने RCB को किया बाहर
संजू सैमसन की कप्तानी पारी नाकाम, राजस्थान रॉयल्स को अब भी प्लेऑफ़ में पहुंचने का इंतज़ार
श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास: महिला टीम ने हासिल की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
गेंदबाज़ों और आक्रामक बल्लेबाज़ी से सीरीज़ में 2-1 से आगे हुआ भारत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account