जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर गुरूवार को पशु प्रबंधन शाखा की टीम द्वारा सांगानेर जोन में डिग्गी मालपुरा रोड पर कार्यवाही की गई। इस दौरान 4 दुकानों को सीज कर 14 हजार रूपये का कैंरिग चार्ज वसूल किया तथा 350 किलो अवैध मीट जब्त किया गया।
डॉ. राकेश कलोरिया ने बताया कि पशु प्रबंधन शाखा की टीम द्वारा सांगानेर जोन में 4 दुकानों को सीज कर 14 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान 350 किलो अवैध मीट जप्त कर रासायनिक पद्धति से नष्ट किया गया।
सांगानेर जोन में बड़ी कार्यवाही: 350 किलो अवैध मीट मांस किया जब्त
